फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खंड शिक्षा अधिकरियों ने खोला बीएसए के खिलाफ मोर्चा

खंड शिक्षा अधिकरियों ने खोला बीएसए के खिलाफ मोर्चा

Sat, 17 Jun 2017 06:27 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकरियों ने खोला बीएसए के खिलाफ मोर्चा
उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ ने बीएसए पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार को बैठक की। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित कर कहा कि ऐसे बीएसए के साथ कार्य करना संभव नहीं है, इसलिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने तबादले की मांग करते हैं। डीएम और सीडीओ से मिलकर ज्ञापन दिया। इस मामले में बीएसए एमपी वर्मा ने कहा कि सरकारी कार्य को पूरा नहीं करने पर जब सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया तो विरोध करने में लग गए।
विज्ञापन

सचिव बेसिक, निदेशक बेसिक, डीएम, सीडीओ सहित अन्य अफसरों को खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि बीएसए बिना किसी कारण खंड शिक्षा अधिकारियों को डीओ लिखकर कार्रवाई करने की धमकी देने, बैठक में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने और प्रति दिन व्हाटअप पर प्रतिकूल प्रविष्ठ देने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, जिसका सभी खंड शिक्षा अधिकारी सामूहिक विरोध करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सदर इंद्रजीत ओझा, कार्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, कुदरहा के संतोष पांडेय और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राम बहादुर वर्मा को छह माह में कई बार तबादला करके मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जिसके चलते अवसादग्रस्त हो गए हैं, और कभी भी हार्टअटैक एवं ब्रेन हैमरेज हो सकता है। बताया गया है कि हाल ही में कंप्यूटर आपरेटर सुनील मौर्य अवसाद ग्रस्त होकर कोमा में चले गए और उनका इलाज अंबेडकरनगर में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed