फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   31 matters solved

संपूर्ण समाधान दिवस : 31 समस्याएं निस्तारित

Tue, 06 Feb 2018 11:56 PM IST
basti
basti Updated Tue, 06 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
31 matters solved
लोगों की समस्याएं सुनते एडीएम भगवान शरण। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

शासन की मंशा सभी को सुलभ न्याय दिलाने की है। इसी के तहत मंगलवार को जिले की चारों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस बार भानपुर तहसील को वरीयता क्रम में रखा गया था। इसलिए यहां डीएम सुशील कुमार मौर्य और एसपी संकल्प शर्मा मौजूद रहे, मगर भानपुर सहित चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की एक और औपचारिकता पूरी हुई। चारों तहसील में कुल 283 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से मात्र 31 का निस्तारण हो सका, जबकि शेष में तारीख पड़ गई। 
सदर तहसील में कुल 42 मामले पंजीकृत हुए। इनमें से चार का निस्तारण हो सका जबकि शेष मामले में तारीख पड़ गई। यहां अध्यक्षता एडीएम भगवान शरण ने की। इस मौके पर एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह, तहसीलदार अनिल रस्तोगी, नायब तहसीलदार अमरचंद वर्मा, राजेश मिश्र, मोती लाल रंजन, कमलेश मिश्र सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

भानपुर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए नवागत जिलाधिकारी सुशील कुमार मौर्य ने अधिकारियों को समय से आने और समस्याओं का समाधान निर्धारित तिथि के भीतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। एसपी संकल्प शर्मा के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं साथ ही पूर्व के मामलों की जानकारी भी हासिल की। यहां कुल 109 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कर्राइं, जिसमें से मात्र राजस्व विभाग के आठ मामले ही मौके पर निस्तारित हो सके। मझारी पश्चिम निवासी धर्मदेव चौधरी ने किसानों की समस्या रखते हुए डीएम से मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग रखी, धौरहरा में पात्रगृहस्थी और अन्त्योदय राशन कार्ड में गड़बड़ी के मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को डीएम ने सौंपी। आहर निवासी सुबाष चंद्र, अरविंद कुमार पांडेय और श्रीप्रकाश ने पूर्वांचल ग्रामीण बैंक सोनहा से केसीसी के ऋृण मोचन योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की दर्ज कराई। डीएम ने इस मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी को सौंपी। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/अमनदीप डुली, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा व तहसीलदार जसीम अहमद के साथ सभी जिला और तहसीलस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

63 में 11 का निस्तारण 
हर्रैया। तहसील सभागार में समाधान दिवस की अध्यक्षता सीआरओ ने किया। कुल 63 का पंजीकरण हुआ। इसमें से 11 का मौके पर निस्तारण हुआ जबकि शेष मामलों में अगली तारीख दी गई। यहां राजस्व 18, गन्ना 14, विकास 13, पुलिस नौ और बिजली विभाग से जुड़े नौ मामले आए। इस मौके एसडीएम दिनेश कुमार, सीओ सतीश चंद्र शुक्ला, तहसीलदार नवीन प्रसाद, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

रुधौली में 59 मामले आठ निस्तारित
रुधौली में पुलिस, राजस्व, नलकूप, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायती पत्र मिले, जिसमें से महज आठ का निस्तारण हो सका। अध्यक्षता सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने किया। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार रमेश कुमार गौड़, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा सहित विभागीय जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed