फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   30 Congress leaders detained after announcement of assembly siege

Basti News: विधानसभा घेराव के एलान पर 30 कांग्रेस नेता नजरबंद

Wed, 18 Dec 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
30 Congress leaders detained after announcement of assembly siege
पुलिस की निगरानी में रखे गए कांग्रेस नेता-
विधानसभा घेराव के ऐलान पर 30 कांग्रेस नेता नजरबंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में जुटे जिलाध्यक्ष सहित 30 कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने मंगलवार को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के विधानसभा घेराव के आह्वान पर वे लोग लखनऊ जाने वाले थे। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय ज्ञानू सहित अन्य नेताओं के आवास पर पुलिस तैनात की गई है। कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से निगरानी रखी जा रही है, किसी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

जिलाध्यक्ष ज्ञानू का आरोप है कि योगी सरकार कार्यक्रम विफल करने के लिए पुलिस बल का सहारा ले रही है। लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए उनके घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। बताया कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर मंगलवार को विधानसभा घेरने के लिए लखनऊ पहुंचना था। सोमवार को मध्य रात्रि में ही उनके पिकौरा बक्स स्थित आवास को पुलिस ने घेर लिया।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed