फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 arrested in Election code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज हुए तीन मुकदमे

Tue, 15 Feb 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in Election code of conduct
आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज हुए तीन मुकदमे
विज्ञापन

विक्रमजोत/बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बा में सोमवार को अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया। वहीं, एक मुकदमा परशुरामपुर थाने में दर्ज हुआ है।
पहला मामला कस्बे के बाल्मीकि इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पहुंची एफएसटी जैनुद्दीन की टीम ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी वाहन को कब्जे में ले लिया। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया गया है। कार्यक्रम में शामिल एक लग्जरी वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। वहीं, दूसरी एफएसटी के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने विक्रमजोत कस्बा के पास से एक बसपा का झंडा लगे लग्जरी वाहन को कब्जे में लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर कस्बे में रविवार की शाम एफएसटी ने चेकिंग के दौरान एक वाहन में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सपा का झंडा बैनर व प्रचार सामग्री बरामद की। जांच में पता चला कि वाहन बिना अनुमति के प्रचार सामग्री के साथ चुनाव प्रचार में लगा था। मामले में एफएसटी प्रभारी अनिल चौरसिया ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए परशुरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परशुरामपुर एसओ आलोक कुमार सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed