फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2nd notice against illegle shools

हरैया क्षेत्र में गैर मान्यता स्कूल के संचालकों को दूसरी नोटिस जारी

Thu, 19 May 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
2nd notice  against illegle shools
44 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को भेजा दूसरा नोटिस
विज्ञापन

बस्ती। जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चल रहा है। बुधवार को हर्रैया क्षेत्र में 44 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को शिक्षा विभाग की ओर से दूसरा नोटिस भेजा गया। वहीं, विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि स्कूल खुला मिलने पर उसी सील करने की जहां कार्रवाई होगी वहीं एक लाख जुर्माना भी स्कूल संचालकों को देना होगा।
उल्लेखनीय है कि बीएसए के निर्देश पर 26 अप्रैल को पूरे जिले में 249 बिना मान्यता ऐसे विद्यालयों चिह्नित करके संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया था। तब भी वे स्कूल का संचालन करते रहे। बीईओ स्कूल को सील करके एक लाख जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आदेशित किया था।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने 10 मई को क्षेत्र में चल रहे आठ विद्यालय सील करके संचालक को एक लाख जुर्माने की नोटिस जारी किया था। इसी क्रम में बुधवार को हर्रैया क्षेत्र के 44 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने के लिए दूसरा नोटिस जारी कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के आधा दर्जन गैर मान्यता वाले विद्यालयों को नोटिस देकर बंद कराया गया। इसमें उमा किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल रेउवा बाबू, किसान मॉडर्न चिल्ड्रेन एकेडमी रेउवा बाबू, आरएस शिक्षण संस्थान बरहपुर, एपीएन एकेडमी मलकैनिया, मदरसा अहले सुन्नत फैजुल अनवार श्रीपतपुर, डॉ. परशुराम चौधरी मेमोरियल एकेडमी बयार पूरे गुमान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि गैर मान्यता विद्यालय को नोटिस जारी किया गया है। फिर भी विद्यालय संचालित करते हैं । स्कूल सील करके एक लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को निकट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed