{"_id":"63713071f000395bbf71c9c7","slug":"288-participate-in-atul-maheshwari-scholarship-exam-basti-news-gkp4572756171","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों के लगे पंख, उमड़े परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों के लगे पंख, उमड़े परीक्षार्थी
विज्ञापन
अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदों के लगे पंख, उमड़े परीक्षार्थी
- बस्ती के लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- परीक्षा में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के शामिल हुए 288 बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 रविवार को शहर के लिटिल फ्लावर कांवेंट स्कूल में आयोजित हुई। बेहतर भविष्य की उम्मीद के पंख से उड़ान भरने के लिए उत्साहित 288 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। आत्मविश्वास से लबरेज छात्र अनुशासन में परीक्षा समाप्त होने तक एक-एक प्रश्नों को हल करने में लगे रहे।
शहर के न्याय मार्ग स्थित परीक्षा केंद्र पर नौ बजे से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे थे। इस दौरान बच्चों ने गजब का अनुशासन और धैर्य का परिचय देते हुए कतारबद्ध ढंग से विद्यालय परिसर में प्रवेश किया। मंडल के कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के 472 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से रविवार को कराई गई परीक्षा में 288 ने भाग लिया। परीक्षा में कक्षा नौवीं के 80, दसवीं के 73, ग्यारहवीं के 74 व बारहवीं के 61 छात्र-छात्राओं ने अपना भाग्य आजमाया।
--------
भविष्य के सपने होंगे साकार
अमर उजाला फाउंडेशन का यह पहल निश्चित तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अनुभव बढ़ाने वाला होगा। बच्चों के अंदर इस परीक्षा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी, जो भविष्य में उनके सपनों को साकार करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
- सुरेंद्र सिंह, संस्थापक प्रबंधक, लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल, बस्ती
---------
सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में इनकी रही भूमिका
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह, तनमय पांडेय, मोहिनी श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, निष्ठा पांडेय, हिमांशु पांडेय, दीक्षा सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, प्रीति पांडेय, आदिति पांडेय, रागिनी, अंतिमा मिश्रा, स्वाति श्रीवास्तव, ऋतिका श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, यश उपाध्याय, शशांक पांडेय, अरुण भट्ट, मगथूर अहमद, अपूर्वा शुक्ला एवं हर्षिता सिंह ने भूमिका निभाई।
----
एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण
- अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का एसडीएम सदर शैलेष दूबे ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह से परीक्षा के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास बच्चों के मन में बेहतर प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करेगा।
---------
बोले परीक्षार्थी
नौवीं के छात्र अख्तर हुसैन ने कहा कि परीक्षा पास होने से मिलनेे वाली छात्रवृत्ति का मैं अपनी आगे की पढ़ाई में उपयोग करूंगा। इससे बेहतर भविष्य का सपना साकार हो सकेगा।
-----
11वीं के छात्र पंकज कुमार सोनी ने कहा कि पेपर ठीक हुआ है। परीक्षा में शामिल होकर काफी अच्छा लगा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा से नया अनुभव मिला।
-------
10वीं की छात्रा पुनीता ने कहा कि परीक्षा के लिए खूब तैयारी की थी। पेपर भी ठीक हुआ है। छात्रवृति मिली तो आगे की पढ़ाई में उपयोग करूंगी।
------------
12वीं की छात्रा रमा सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए अमर उजाला की ओर आयोजित परीक्षा सभी के लिए काफी उपयोगी और मार्गदर्शक साबित होगी।
---------
10वीं की छात्रा गायत्री शर्मा ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ है। परीक्षा में शामिल होकर काफी अच्छा लगा। अमर उजाला की ओर से छात्रों के लिए की जा रही पहल सराहनीय है।