{"_id":"64483e2d34acf74220011e74","slug":"280508-voters-will-decide-fate-of-138-candidates-basti-news-c-7-1-139881-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 280508 मतदाता करेंगे 138 अध्यक्ष व 1104 सदस्यों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 280508 मतदाता करेंगे 138 अध्यक्ष व 1104 सदस्यों के भाग्य का फैसला
Wed, 26 Apr 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने खाका तैयार कर दिया है। जिले के 130 मतदान केंद्रों के 305 मतदेय स्थल पर 11 मई को मतदान होगा। मतदान में 280508 मतदाता 138 अध्यक्ष व 1104 सदस्यों के भाग्य का फैसला अपने वोट से करेंगे।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से बातचीत में डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिले में एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायतों का चुनाव होगा। इसमें व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 24 आरओ, 48 एआरओ, 12 जोनल मजिस्ट्रेट व 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी चुनाव पर नजर रखेंगे। डीएम ने कहा कि चुनाव को सकुशल पूरा कराने के लिए 1364 कर्मी तैनात किए गए हैं। जिले में 51 संवेदनशील केंद्र व 159 स्थल चिन्हित किए गए हैं। जबकि अति संवेदनशील प्लस 5 के 15 स्थल चिन्हित हैं। अति संवेदनशील सभी 15 स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। जिले में एक मजिस्ट्रेट एक एसआई व 3 कांस्टेबल का उड़नदस्ता बनाया गया है। निगरानी टीम में एक मजिस्ट्रेट, एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल शामिल होंगे।
-- -- -- --
यहां इतने प्रत्याशी
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के लिए 15, सदस्य के लिए 182 उम्मीदवार हैं।
नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष के लिए 11, सदस्य के लिए 94 उम्मीदवार हैं
नगर पंचायत नगर में अध्यक्ष के लिए 21 , सदस्य के लिए 182 उम्मीदवार हैं
नगर पंचायत गनेशपुर में अध्यक्ष के लिए 10 , सदस्य के लिए 144 उम्मीदवार हैं
नगर पंचायत गायघाट में अध्यक्ष के लिए 11 , सदस्य के लिए 61 उम्मीदवार है।
नगर पंचायत मुंडरेवा में अध्यक्ष के लिए 17, सदस्य के लिए 107 उम्मीदवार हैं
नगर पंचायत बभनान में अध्यक्ष के लिए 4, सदस्य के लिए 91 उम्मीदवार हैं।
नगर पंचायत हरैया में अध्यक्ष के लिए 17, सदस्य के लिए 92 उम्मीदवार हैं।
नगर पंचायत कप्तानगंज में अध्यक्ष के लिए 15, सदस्य के लिए 101 उम्मीदवार हैं।
नगर पंचायत रुधौली में अध्यक्ष के लिए 17 , सदस्य के लिए 122 उम्मीदवार हैं।
-- -- --
यहां होगी मतगणना
जिले के एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायतों की मतगणना 13 मई को होगी। इस के लिए डीएम ने स्थान चिन्हित किए हैं।
किसान डिग्री कालेज बस्ती व हर्रैया के नेशनल इंटर कॉलेज में 120 टेबल पर मतगणना की जाएगी।