फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   257 km of roads will be pothole free in 15 days

15 दिनों में 257 किमी सड़कें की जाएंगी गड्ढामुक्त

Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
257 km of roads will be pothole free in 15 days
15 दिनों में 257 किमी सड़कें की जाएंगी गड्ढामुक्त
विज्ञापन

गड्ढा मुक्ति के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने रखा है लक्ष्य
जोरशोर से शुरू है पैच मरम्मत, नवंबर में पूरा हो जाएगा कार्य
बस्ती। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने पखवारे भीतर जिले की 257 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। दावा है कि 15 दिनों के भीतर इन सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। इसके लिए दिन-रात ठेकेदारों को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश मार्ग निर्माण की कार्यदायी संस्थाओं को दिए हैं, ताकि राहगीरों को सड़क की गड़बड़ी से हलकान न होना पड़े। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन अशोक कुमार ने जिले की दर्जनों सड़कों का सर्वे कराकर करीब 257 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा था। इसमें करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इन पर लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किया जा चुका है। इन सड़कों के गुणवत्ता व प्रगति की निगरानी के लिए एक्सईएन ने सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं की टीम लगा रखी है।
विज्ञापन

75 हजार रुपये प्रति किमी होता है व्यय
गड्ढामुक्त मतलब पैच मरम्मत के लिए शासन ने 75 हजार रुपये प्रति किमी औसत व्यय निर्धारित किया है। जबकि इंजीनियरों के अनुसार यह व्यय उन जिलों के लिए अधिक मुफीद रहता है जहां गिट्टी व तारकोल करीबी जनपदों से उपलब्ध हो जाता है। सैकड़ों किमी दूर जिलों में कार्य के लिए यह धन कम पड़ जाता है। कारण यह है कि गिट्टी व तारकोल की ढुलाई आदि में अधिक व्यय हो जाता है। फिर भी शासन के निर्देशानुसार मानक के अनुसार काम करना विभागीय अभियंताओं की मजबूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 257 किमी सड़कों को पखवारे भीतर गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अभियंताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed