{"_id":"639e099020121374af0235a2","slug":"25-thousand-prize-gangster-caught-by-the-police-basti-news-gkp461269949","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा
बस्ती। कलवारी थाने की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसे शिव तिराहे से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी फैजान कुरैशी निवासी मोहम्मदपुर थाना कलवारी को पुलिस टीम ने शनिवार को शिव तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोवंश निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमे के आधार पर कलवारी थाने से आरोपी फैजान कुरैशी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसकी विवेचना नगर थाने स्तर से की जा रही थी। कई महीनों से फरार फैजान कुरैशी पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। एसपी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिन में करीब 11 बजे गैंगस्टर में वांछित आरोपी फैजान को शिवपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।