Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2,450 eligible individuals received the benefits of various schemes at a legal aid camp.

Basti News: विधिक सहायता शिविर में 2450 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
2,450 eligible individuals received the benefits of various schemes at a legal aid camp.
मेगा विधिक सहायता शिविर में पहुंचे अपर जिला जज, विभिन्न प्रदर्शनियों का किया निरीक्षण
बस्ती। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 2450 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शमसुल हक ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, सहायक उपकरण, आवास योजना के डेमो चेक और अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में कृषि विभाग की ओर से चयनित दो किसानों को कृषि यंत्रों की चाबी, दिव्यांगजनों को मूक-बधिर सहायक उपकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के लाभार्थियों को डेमो चेक, युवाओं को खेल किट और भूमिहीन परिवारों को कृषि पट्टे के प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र भी बांटे गए। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचता है। इससे योजनाओं का उद्देश्य पूरा होने के साथ ही जनभागीदारी और सरकारी व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनी का उद्घाटन कर योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के रक्तदान शिविर और मोबाइल वैन का भी अवलोकन किया। जीआईसी के विद्यार्थियों ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) पर नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगम खैर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाल विवाह और दहेज के खिलाफ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। पुलिस विभाग और सरदार वल्लभभाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कौशल विकास विभाग ने युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी दिए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत मध्यस्थता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना और स्थायी लोक अदालत के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कारागार में ऐसे बंदियों को भी निशुल्क कानूनी सहायता दी जा रही है, जिनके पास निजी अधिवक्ता नहीं हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ बैंकों के कृषि ऋण संबंधी विवादों का भी सुलह-समझौते से निस्तारण कराया जा रहा है। कानूनी जागरूकता और आमजन से संवाद के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed