{"_id":"df41a7da2b9c4b0e7d43283a5c512a5b","slug":"23k-recover-from-toll-plaza-including-penalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल नाका से जुर्माना समेत 23 हजार की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल नाका से जुर्माना समेत 23 हजार की वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बड़ेबन स्थित टोल प्लाजा पर लगे धर्मकांटे पर ट्रकों को ओवर लोड
विज्ञापन
दिखाकर वसूली की शिकायत पर कमिश्नर पीके सिंह ने सहायक नियंत्रक बाट माप की
टीम से जांच कराई। एक पर अधिक वजन और दूसरे धर्मकांटे पर कम वजन पाया गया।
दोनों धर्मकांटों की आठ बार जांच की गई।
कमिश्नर ने बताया कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। उसके बाद दोनों धर्मकांटों की रीडिंग को ठीक करने के लिए 18 हजार सहित कुल 23 हजार रुपये की वसूली की गई। इस दौरान तीन दिनों तक चौथे और सातवें लेन के धर्मकांटे सीज रहे।
कमिश्नर और आरटीओ को निरंतर इस बात की शिकायत मिल रही थी कि बड़ेवन स्थित टोल प्लाजा के धर्मकांटा की रीडिंग गलत आ रही। अंडर लोड ट्रक होने के बावजूद जब धर्मकांटा पर टोल प्लाजा वाले वजन कराते थे तो वह ओवर लोड बताता है। इसे लेकर ट्रक वालों और गांव के आसपास रहने वालों के बीच कई बार नोकझाेंक भी हो चुकी है। ट्रक वालों ने इसकी शिकायत एआरटीओ से की।
एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के धर्मकांटे से वजन की जांच दूसरे धर्मकांटे से कराई गई तो काफी अंतर आया। टोल प्लाजा का धर्म कांटा अधिक वजन बता रहा था। इसकी खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित हुई तो कमिश्नर ने टोल प्लाजा पर लगे सभी धर्मकांटों की जांच का निर्देश दिया। असिस्टेंट कंट्रोलर एलके पांडेय ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर टोल प्लाजा के लेन नंबर चार और सात पर रीडिंग में काफी अंतर आया।
लेन चार में वास्तविक वजन से कम और लेन सात में वास्तविक वजन से अधिक पाया गया। बताया कि दोनों लेन की जांच आठ बार की गई। इसके चलते दोनों धर्मकांटों को तीन दिन के लिए सीज कर दिया गया था। बताया कि दोनों धर्मकांटे की रीडिंग सही न होने पर टोल प्लाजा पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। धर्मकांटा ठीक करने के लिए 18 हजार सहित कुल 23 हजार रुपये वसूल किए गए। वहीं टोल प्लाजा के अतुल सिंह ने बताया कि दोनों धर्मकांटे अब ठीक हो गए हैं।