{"_id":"693337bc21f89d60a20b3ce1","slug":"234-crore-will-be-spent-on-city-developmenttender-process-started-basti-news-c-207-1-bst1005-148946-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर विकास पर खर्च होंगे 2.34 करोड़...टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर विकास पर खर्च होंगे 2.34 करोड़...टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती सीमा के अंतर्गत तेजी से विकास होगा। उपलब्ध बजट से विकास कार्य प्रारंभ कराने के लिए शासन स्तर से मिली हरी झंडी के बाद तैयारी शुरू हो गई है। 2.34 करोड़ रुपये की लागत से विकास का खाका तैयार किया गया है।
नगर पालिका की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्य से जनता में आस जगी है कि सालों से कच्ची गलियों में जलभराव, गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। बताया गया कि चेयरमैन ने जनता व क्षेत्रीय सभासदों की मांग को देखते हुए शहर में कई स्थानों पर विकास कार्य शुरू कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए थे, जिन्हें प्रशासन से हरी झंडी मिल गई है।
अब नगर पालिका की ओर से शहर में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 2.34 करोड़ की धनराशि सभी 25 वार्ड में विभिन्न स्थलों पर निर्माण कार्य कराने की पूरी तैयारी कर ली है। निर्माण कार्य कराने के लिए ई-टेंडर के जरिये ठेकेदारों ने निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बताया गया कि जल्द ही प्रस्तावित स्थलों पर कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत शहरी क्षेत्रों में कार्य कराए जाएंगे। बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाना है। जल और स्वच्छता की सुविधा और शहर की सड़कों की स्थिति सुधारी जाएगी।
एक करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना की मिल चुकी है मंजूरी: शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए और वंचित कॉलोनियों में पेयजल की सुविधा को और मजबूत बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने वाला है। कांशीराम आवास के साथ नई कॉलोनियों में पाइपलाइन और अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे नागरिकों को स्वच्छ जल मिल सकेगा।