फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2314 more people got Kovid vaccine in the district

जिले में 2314 और लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
2314 more people got Kovid vaccine in the district
जिले में 2314 और लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 15 अस्पतालों में शुक्रवार को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान कुल 2314 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला महिला अस्पताल में पहुंची सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने टीका लगवाया।
टीका लगवाने के बाद सीडीओ टीकाकरण केंद्र के आब्जर्वेशन रूम में लगभग आधे घंटे तक बैठी। उनका कहना था कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं है। महिला अस्पताल में दो बूथ बनाए गए थे। यहां पर रिजर्व पुलिस लाइंस और विभिन्न थानों के कर्मियों को टीका लगाया जा रहा था। बूथ नंबर दो पर पुलिस लाइंस में तैनात कर्मी रामजादा, बृजमोहन यादव और बंधु प्रसाद ने टीका लगवाया। इनका कहना था कि उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है। सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा की देख-रेख में टीकाकरण किया गया। मेडिकल कॉलेज में सदर ब्लॉक क्षेत्र के फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। यहां पर पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ एलटी एपी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंचकर टीकाकरण की व्यवस्था देखी। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, प्रभारी सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों की देख-रेख में टीका लगाया जा रहा था। जिला अस्पताल में दो बूथ बनाया गया था। यहां पर भी पुलिस कर्मियों को ही टीका लगाया जा रहा था। पुलिस लाइंस में तैनात विकास गौड़ और अमजद आलम ने टीका लगवाया। दोनों युवा सिपाही टीका लगवाने के बाद काफी खुश नजर आए। नगरीय स्वास्थ्य के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुशवाहा, जिला समन्वयक सचिन चौरसिया तथा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कप्तानगंज, गौर, भानपुर, रुधौली, साऊंघाट, बनकटी, बहादुरपुर, कुदरहा, सल्टौआ, हर्रैया, परशुरामपुर, विक्रमजोत के अस्पतालों में भी टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि सभी केंद्रों पर सफलतापूर्वक टीकाकरण का संचालन किया गया। कहीं से भी किसी तरह की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed