{"_id":"61ddafd7980146461829aa06","slug":"22133-people-vaccinated-basti-news-gkp4233102117","type":"story","status":"publish","title_hn":"411 बूथों पर 1300 बूस्टर डोज के साथ 22133 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
411 बूथों पर 1300 बूस्टर डोज के साथ 22133 को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
411 बूथों पर 1300 बूस्टर डोज के साथ 22,133 को लगा टीका
बस्ती। जिले में मंगलवार को 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर को बूस्टर डोज दी गई। 1300 बूस्टर डोज समेत 22 हजार 133 को कोविडरोधी टीका लगाया गया।
अभियान में छह हजार किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। इसके अलावा जिला व महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण पर जोर है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में दो स्कूल व शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर के माध्यम से वैक्सीनेशन कार्य हुआ। अब तक जिले में 25 लाख 76 हजार 778 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको बूस्टर डोज दी गई है वह भी शामिल हैं। एसीएमओ ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। शहर के चार स्कूल, 20 राशन की दुकान, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन, कोतवाली, पुरानी बस्ती थाना बस्ती सदर तहसील में वैक्सीन कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया।