फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   22 Four special buses sent to Gorakhpur and Prayagraj

Basti News: 22 गोरखपुर और प्रयागराज भेजी गईं चार विशेष बसें

Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
22 Four special buses sent to Gorakhpur and Prayagraj
प्रयागराज और गोरखपुर के लिए लगी बसें संवाद - फोटो : 1
बस्ती। संगम नगरी प्रयागराज और गोरक्ष नगरी गोरखपुर के लिए बृहस्पतिवार सुबह से रोडवेज की विशेष बसें दौड़ीं। श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखपुर तो माघ मेला में संगम स्नान के लिए प्रयागराज के लिए निकले। दोनों ही रूटों पर विशेष बसों में भी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को परिवहन निगम बस्ती की ओर से गोरखपुर रूट पर 22 और प्रयागराज के लिए चार बसें भेजी गईं। एआरएम आयुष आयुष भटनागर ने बताया कि गोरखपुर खिचड़ी पर्व को देखते हुए बुधवार शाम से ही गोरखपुर के लिए बसें भेजी जा रही थीं, बृहस्पतिवार सुबह से ही अतिरिक्त बसें गोरखपुर के लिए क्रमवार भेजी गईं। बताया कि मेला के बाद श्रद्धालु वापसी करेंगे, इसके दृष्टिगत बस चालकों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज के लिए क्रमवार बसें भेजी गईं। एआरएम ने बताया कि माघ मेला को देखते कर्मचारियों की भी ड्यूटी रोस्टिंग में लगाई गई हैं। सुबह छह बजे से दो बजे तक, दो बजे से 10 बजे तक और 10 बजे से सुबह छह बजे तक रोस्टरवार ड्यूटी कर्मचारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को बस में बैठने और बसों को भेजने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed