{"_id":"5c702ebfbdec2273ab607c6e","slug":"21550855871-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई ने 7-0 तो देवरिया ने 1-0 से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई ने 7-0 तो देवरिया ने 1-0 से जीता मैच
Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सैफई ने 7-0 तो देवरिया ने 1-0 से जीता मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह जिला स्टेडियम में शुक्रवार को जान डियर कप मीरा श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजर ध्यान चंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने 7-0 से जीता जबकि दूसरा मैच देवरिया ने 1-0 से जीता। प्रतियोगिता के फर्स्ट स्कोरर फहद खान बने। इन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। मैच सैफई व बस्ती के बीच हुआ। सैफई टीम के फहद ने मैच शुरू होते ही पहला गोल कर दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ एक के बाद एक छह गोल दागे। पहले हाफ तक सैफई 6-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में फहद ने एक और गोल विपक्षी पर दाग का टीम को 7-0 से जीत दिला दी। दूसरा मैच देवरिया व गोंडा बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनो टीमों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ कई हमले किए, मगर कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ के अंतिम क्षण में देवरिया के गौरव त्रिपाठी ने फील्ड गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त मैच जीत लिया। गौरव भी दूसरे मैच के मैन आफ द मैच रहे। रेफरी मो. सलीम व मनीष रहे। इस मौके पर सीडीओ अरविंद पांडेय, हॉकी संघ के अध्यक्ष अखिलेश दूबे, सचिव तनवीर आलम, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के जियाउर्रहमान, जीशान हैदर रिजवी, रनदीप माथुर, डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा, डॉ. अंगद चौधरी, सुरेंद्र सिंह, एनुलहक आदि मौजूद रहे।