फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   धारा 370 हटाने को लेकर जुटे सवर्ण नेता

धारा 370 हटाने को लेकर जुटे सवर्ण नेता

Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
धारा 370 हटाने को लेकर जुटे सवर्ण नेता
धारा 370 हटाने के लिए जुटे सवर्ण नेता
विज्ञापन

जवानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कश्मीर से धारा 370 हटाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को सवर्ण नेता एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सवर्ण सेना के बैनर तले नेता व कार्यकर्ता भगत सिंह तिराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके बाद प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।

अध्यक्ष अभय देव शुक्ल ने कहा कि देश में वर्तमान हालात आक्रोश से भरा है। 50 से ज्यादा सैनिकों की शहादत से पूरे देश में गुस्सा है। कहा कि भारत सरकार को तुरंत निर्णय लेते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 के कारण हमारे देश के नौजवानों की आएदिन शहादत होती है। जो भी सरकारें आती हैं, धारा 370 को यथावत रखती हैं। इसके कारण पूरे देश में आतंकवाद फैल रहा है। कहा कि सरकार को तुरंत धारा 370 समाप्त कर जम्मू कश्मीर को एक झंडा, एक संविधान के दायरे में लाना चाहिए। तभी देश से आतंकवाद मिट पाएगा। महासचिव डीसी दुबे ने कहा कि देश का नौजवान पूरी तरह से मन बना चुका है कि सरकार अगर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो गद्दी छोड़नी होगी। महिला सभा की महासचिव संध्या दीक्षित ने कहा कि आतंकवाद से देश का हर नागरिक डर के खौफ में जीता है कि कब किस गली में कोई बम फूट जाए और उसके परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य उससे दूर हो जाए। उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला व नन्हे पाल ने कहा कि सरकार हिंदुस्तान के नौजवानों को देश की सेना में जुड़ने का आदेश सुनाए। इस दौरान विजय मिश्रा, दिनेश पाल, राजू पाल, रमेश, अमन दूबे, महेश, विष्णुपाल, कृष्ण शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed