फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मौसम बदरंग,बढ़ेगी ठंड,बारिश के आसार

मौसम बदरंग,बढ़ेगी ठंड,बारिश के आसार

Tue, 22 Jan 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
मौसम बदरंग,बढ़ेगी ठंड,बारिश के आसार
फोटो...
विज्ञापन

मौसम बदरंग, बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार
24 घंटे के भीतर पूर्वी यूपी में बारिश का अनुमान
26 जनवरी को बादल के बीच हल्के बूंदाबांदी की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बिगड़ा पूरब का मौसम
बुद्ध, शुक्र व शनिवार को हो सकती है बारिश, 10 से नीचे तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में बारिश का पूर्वी यूपी में 24 घंटे के भीतर असर दिख जाएगा। आसमान में छाए बादल साफ इशारा कर रहे हैं कि बिना धरती भिगोए वे लौटने वाले नहीं हैं।
मौसम विज्ञानियों ने सेटेलाइट के आंकड़ों के आधार पर अलर्ट किया है। हवाओं के मौजूदा सिस्टम में अनुमान है कि इस बार बिना बरसे बादलों की खुमारी मिटने वाली नहीं है। बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को बस्ती मंडल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान तो यहां तक है कि यदि हवाओं की चाल में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान बदली के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ह्वेदर एंड क्राफ एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्वेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। जिसका 24 घंटे में असर यहां परिलक्षित होने लगेगा। 29 जनवरी तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इधर, विक्षोभ के कारण आसमान में घने बादल बन रहे हैं। हालांकि, अभी हवाएं उनका साथ नहीं दे रही हैं। मंगलवार को 15 से 25 किमी प्रतिघंटे रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा चलती रही। इसके कारण धूप होने के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं हुई। मगर अनुमान है कि मंगलवार/बुधवार रात हवा का रुख बदलेगा। प्रबल संभावना है कि बुधवार को बस्ती के अलावा फैजाबाद जिले के पूर्वी एरिया से लेकर सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के तराई व बस्ती-गोरखपुर मंडल के अन्य जिलों में बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हफ्ते अनुुमानित तापमान
23 जनवरी बुधवार अधिकतम 23 न्यूनतम 12
24 जनवरी बृहस्पतिवार अधिकतम 23 न्यूनतम 12
25 जनवरी शुक्रवार अधिकतम 21 न्यूनतम 12
26 जनवरी शनिवार अधिकतम 20 न्यूनतम 08
27 जनवरी रविवार अधिकतम 21 न्यूनतम 08
28 जनवरी सोमवार अधिकतम 21 न्यूनतम 07
(नोट- हवाओं में बड़ा उलटफेर होने पर आंकड़ों में परिवर्तन संभावित है।)

फसलों के लिए संजीवनी होगी बारिश
अब तक की पूरी ठंड के दौरान एक बार भी बारिश न होने से फसलों की रंगत गायब है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएन सिंह के अनुसार बारिश होने से गेहूं के कल्लों में बूंदें भर जाती हैं। इससे बालियों में दाने बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इन वक्त फसल को यदि हल्की बारिश मिल गई तो फसल के लिए संजीवनी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed