फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सुगर मिल कर्मियों से प्रशासन ने की वार्ता

सुगर मिल कर्मियों से प्रशासन ने की वार्ता

Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुगर मिल कर्मियों से प्रशासन ने की वार्ता
शुगर मिल कर्मियों से प्रशासन ने की वार्ता
विज्ञापन

दो घंटे वार्ता के बाद एसडीएम ने दिया समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। बस्ती शुगर मिल पर कर्मचारियों व प्रशासन के बुधवार को करीब दो घंटे वार्ता चली। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल के साथ तहसीलदार पवन जायसवाल भी मिल परिसर में पहुंचे। एसडीएम ने कर्मियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण का आश्वासन दिया।
शुगर मिल के यूनियन के मंत्री आशुतोष सिंह ने कहा कि मिल के सीजनल कर्मी 150 व अस्थायी 450 कर्मियों का लगभग 12 करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान की प्रक्रिया आज तक नहीं की गई, जबकि मिल नीलाम हो रही है। मिल मालिक पर मनमानी का आरोप लगाते हुये कहा कि 450 अस्थायी कर्मियों को निकाल भी दिया गया, जिससे रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सूर्यमणी चतुर्वेदी ने कहा कि अभी तक पिछले सात वर्षों से एरियर तक नहीं दिया गया। कर्मी बृजेश सिंह ने कहा कि राजाज्ञा के अनुसार सेवानिवृत्ति बोनस भी नहीं दिया गया। इसी प्रकार अशोक सिंह, राम उग्रह यादव, पिताम्बर शुक्ल सहित अनेक लोगों ने मांग की कि बकाया भुगतान दिया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या निस्तारण के लिए समय मांगा, जिस पर कर्मियों ने एक सप्ताह का समय दिया। इस मौके पर कानूनगो करुणापति मिश्र, लेखपाल संजय मिश्र, अशोक तिवारी, रमेश, दिनेश चौधरी, रतन दीप, जग प्रसाद शुक्ल, राज कुमार चौधरी, उदय भान, राज कुमार पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
मांगें पूरी न हुईं तो पांच से आंदोलन
बेसिक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को संगठन पदाधिकारियों की बैठक शिक्षक भवन पर हुई। बैठक में पुरानी पेंशन नीति बहाली सहित सातवां वेतन एवं विभिन्न बकाया भुगतान की मांग को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि यदि चार नवम्बर तक बकाया भुगतान प्रकरण निस्तारित न हुये तो पांच नवम्बर को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर क्रमिक धरना दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर जागरूकता रथ यात्रा 29 अक्तूबर से निकाली जा रही है। बस्ती में यात्रा एक नवम्बर को पहुंचने पर कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन नीति बहाल को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। 20 दिसम्बर को यात्रा के लखनऊ पहुंचने पर शिक्षक, कर्मचारी विशाल धरना देंगे। और 24, 25 नवंबर को बोध गया में होने वाले अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। इसमें पुरानी पेंशन को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी। निर्णय लिया गया कि 20 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक संघ पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के सभी विद्यालयों पर जाकर पुरानी पेंशन नीति बहाली आन्दोलन में भाग लेने के लिए शिक्षकों से संपर्क करेंगे। इस मौके पर राघवेन्द्र सिंह, शैल कुमार शुक्ल, पुष्पलता पाण्डेय, प्रेमलता सिंह, कुसुम लता श्रीवास्तव, अभय सिंह यादव, विजय चौधरी, अतुल पाण्डेय, महेश कुमार, सन्तोष शुक्ल, दिवाकर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



पांचवें दिन भी जारी रहा धरना
बस्ती। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ट्यूबवेल टेक्निकल एसोसिएशन का धरना पाचवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, रामअधार पाल, तौलू प्रसाद, श्यामं बिहारी चौधरी, नीरज सिंह, प्रदीप कुमार, रमेश मिश्रा, फूलचंद्र गौतम, शंख केशरी, वेद प्रकाश मिश्रा, अशोक चौधरी, अवनीश कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed