{"_id":"5bc77ec7bdec22694623cb22","slug":"21539800775-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओडीएफ पर जिम्मेदारों के तेवर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ओडीएफ पर जिम्मेदारों के तेवर सख्त
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ओडीएफ पर जिम्मेदारों के तेवर सख्त
बीडीओ ने प्रधान और कोटेदारों से मांगा सहयोग
राशन कार्ड धारकों पर शिकंजा, रोक दिया जाएगा खाद्यान्न
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा हो, इसके लिए जिम्मेदारों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुुधवार को ब्लॉक अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व कोटेदारों से गांवों को ओडीएफ किए जाने के लिए सहयोग मांगा।
बुधवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान व कोटेदारों की बैठक में बीडीओ मंजू त्रिबेदी ने कहा कि गांवों में घर-घर जाकर गांवों को ओडीएफ कराने के लिए शौचालय निर्माण में सहयोग करें। राशन कार्ड धारक जब तक अपने घर शौचालय का निर्माण न करा ले, तब उनका राशन रोक देने की बात कहें। बीडीओ ने सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा करते विकास कार्यों में भी सहयोग मांगा। प्रमुख अशोक मिश्र ने आह्वान किया कि गांवों की सफाई के लिए जरूरी है कि खुले में शौच पर प्रतिबंध लगे। इस मौके पर अरुण उर्फ मुन्ना शुक्ल, विनोद कुमार पांडेय, विनोद राजभर, रवि शुक्ल, रंगीलाल राजभर, अमित सिंह, विवेक यादव, राजेश पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, गुड्डू गुप्ता, श्रीराम पांडेय, बृजभूषण शुक्ल, रामसजीवन चौधरी आदि मौजूद रहे।