{"_id":"5bbf9da0bdec22504916671c","slug":"21539284384-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांचा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांचा भोजन
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांचा भोजन
आश्रम पद्धति विद्यालय में हंगामे के बाद भोजन में सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। विद्यालय में खराब भोजन और नाश्ते के लिए बुधवार को आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर के बच्चों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया था। शिक्षकों और ठेकेदार से शिकायत पर मारने-पीटने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भोजन की जांच की। बच्चों ने भी सुधार की बात कही है।
दूसरे दिन खुद विद्यालय में मौजूद रहकर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम चन्द्र दुबे ने व्यवस्था की निगरानी की। साथ ही मेन्यू के मुताबिक बच्चों को बेहतर नाश्ता और भोजन कराया। घटना को लेकर उन्होंने विद्यालय के जिम्मेदारों को चेताया भी। हिदायत दी कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। उन्होंने भोजन की व्यवस्था देख रहे ठेकेदार को विद्यालय में मेन्यू चार्ट लगवाने के भी निर्देश दिए। कहा कि अब विद्यालय में भोजन की व्यवस्था पंजीकृत ठेकेदार अनुज कुमार की ओर से ही की जाएगी। साथ ही नाश्ता और भोजन निर्धारित समय पर ही बच्चों को मिलेगा। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने दी जाएगी। बताया कि अन्य समस्याओं के समाधान की भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निर्माणदायी संस्था को अधूरे पडे़ कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पानी, शौचालय सहित अन्य समस्याओं का भी समाधान करा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार से बदली व्यवस्था को लेकर बच्चों ने भी संतुष्टि जाहिर की। बृहस्पतिवार की व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। इस मौके पर अधीक्षक अनिल यादव, शिक्षक अमर देव, अबू सलेम सहित अन्य मौजूद रहे।