{"_id":"5b8d84ab42c79210c643bc92","slug":"21536001195-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सपा छात्र सभा मनाएगी जागरूकता सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सपा छात्र सभा मनाएगी जागरूकता सप्ताह
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से सपा छात्र सभा मनाएगी जागरूकता सप्ताह
10 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। समाजवादी पार्टी छात्र सभा मंगलवार से 10 सितंबर तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन करेगी। सोमवार को छात्र सभा जिलाध्यक्ष यादुवेन्द्र यादव ‘मोनू यदुवंश’ ने यह जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती के प्रभारी रणविजय सिंह की देख-रेख में कार्यक्रम चलाया जाएगा। चार को शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज सहित महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पांच को शिक्षक दिवस पर छात्र नौजवान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। छह को संकल्प पत्र भरवाकर सदस्यता दिलाई जाएगी। सात को पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण, आठ को छात्र संघों की उपयोगिता पर संगोष्ठी और 10 सितम्बर को महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र संघ पदाधिकारी, छात्र नेता, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।