{"_id":"5b6f23c94f1c1be5258b467a","slug":"21534010313-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे जाम से हलकान रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे जाम से हलकान रहे राहगीर
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे जाम से हलकान रहे राहगीर
फ्लाईओवर गिरने से दो घंटे यातायात बाधित
कलवारी और गोटवा के पास से वाहनों की कतार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/कलवारी। फुटहिया फ्लाईओवर गिरने से फैजाबाद से बस्ती जाने वाली लेन पर सुबह आठ बजे से वाहनों के पहिए थम गए। वहीं, कलवारी पुलिस ने भी बस्ती आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
आननफानन में फुटहिया पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अमले ने यातायात बहाल कराने के लिए कड़ी मशक्कत की। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान चौकड़ी टोल प्लाजा, बड़हर कला, हर्रेया, संसारीपुर, महराजगंज, कप्तानगंज, खजुहा, गोटवा में पुलिस बस्ती जाने वाले वाहनों को रोकती रही। सबसे ज्यादा दिक्कत बस यात्रियों को हुईं। बाइक और चार पहिया वाहन फुटहिया गांव से होकर अमहट पुल होते हुए बस्ती शहर में पहुंचे। सुबह ही जाम लग जाने से स्कूल बसें भी लेट हुईं।
कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी चौराहे पर बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। एसआई रमेश यादव के नेतृत्व में दिनेश सिंह, उदय सिंह, धनंजय राय आदि वाहनों को रामजनकी मार्ग से निकालते रहे। कार और बाइक वाले गांवों के रास्ते से अमहट पुल के पास तक किसी तरह पहुंचकर शहर में प्रवेश किया।