{"_id":"5b1977154f1c1b64068b5060","slug":"21528395541-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। मिरवापुर गांव में बुधवार शाम बिजली तार खींचने के दौरान करंट की चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौत होने से बेलघाट में मातम है। परिवार वालों की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने तीन पदनाम के खिलाफ गैर इराञदतन हत्या का मुकदमा दर्ज की है।
मिरवापुर गांव में बीटीएल कंपनी की ओर से टयूबवेल का विद्युतीकरण का कार्य शिव शक्ति कंपनी के ठेकेदार से कराया जा रहा था। बेलघाट गांव के रामनेवास (25), सूर्यभान (26) व राजन वर्मा (28) विद्युतीकरण के लिए खंभे पर तार खींचने का कार्य कर रहे थे। बगल से गुजर रही 11 हजार हाईटेंशन लाइन से अचानक तार छू गया। जिससे तीनों झुलस गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। तीनों मृतकों के परिजनों के संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने बीटीएल कंपनी के प्रबंधक व शिव शक्ति कंपनी के ठेकेदार तथा विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यहां बता दें कि इसी गांव का सूर्यभान भी घटना के शिकार हुए हैं। सूर्यभान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी रीता अपने दो वर्षीय बेटा शौर्य व तीन वर्षीय बेटी रूबी सास शांति को लिपटकर रो रोकर अचेत हो जाती। जुबां पर एक ही सवाल था कि पति की मौत को कैसे भुलाया जाए। अब मेरे जीवन का सहारा कौन बनेगा। किससे अपनी बात कहूंगी। वहीं पांच भाइयों में सबसे बड़े राम नेवास की शादी नहीं हुई थी। हादसे में माता नैना देवी ने बताया कि कमाऊ पूत खो दिया।उसी के सहारे घर का खर्च चलता था।ले परिवार को नहीं पता था कि बुधवार की शाम उसका आखरी दिन होगा। गरीबी के चलते पूरा परिवार झोपड़ी में जीवन बसर कर रहा है।ग्राम प्रधान रामरतन यादव ने बताया कि रामनेवास के नाम से राशन कार्ड बना हुआ है जबकि आवास सूची में नाम न होने के कारण सुविधा नहीं मिल पाई है।अब सूची में नाम पड़ गया है। जैसे ही लक्ष्य आएगा आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। बताया कि सभी के मुखिया के नाम से राशन कार्ड बना है।
विज्ञापन
बच्चों को नहीं मिलेगा पापा प्यार
राजन की मौत पर पत्नी सुनीता अपने बच्चों को लेकर दहाड़े मारकर रो रही थी।राजन की मौत से एक पल में सब कुछ छिन गया।बच्चों की परवरिश, घर का खर्च और भरण पोषण कैसे होगा जबकि सास-ससुर की भी मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बाबा रामलौट ने बताया कि पांच दिन पहले पहली बार बिजली कार्य में मजदूरी करने के लिए गांव के दोस्तों के साथ गया था।अभी वह विद्युतीकरण के कार्यों को सीख ही रहा था कि ईश्वर को मंजूर नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार को 50 लाख व एक सरकारी नौकरी की मांग
बस्ती। हाईटेंशन तार से तीन युवकों की मौत पर सरदार सेना ने बृहस्पतिवार को प्रभारी डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। प्रदेश सचिव महिपाल पटेल ने मांग की कि बेलघाट के रहने वाले तीन मजदूरों के परिवार को 50 लाख मुआवजा तथा परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकर दी जाए। प्रमोद आर्य ने कहा कि बिजली विभाग पर 48 घंट-े के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन संर्घष के लिए बाध्य होगा। सत्य नारायण पटेल, आकाश, राजकुमार चौधरी, रमेश चंद्र भारती, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, विरेंद्र चौधरी, अरविंद विजय चौधरी, विजय चौधरी, सुनील, राजेश, सीपी यादव आदि मौजूद रहे।