फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.... लोकसभा चुनाव-2019 नामांकन आज से, 23 तक होगा पर्चा दाखिला

फोटो.... लोकसभा चुनाव-2019 नामांकन आज से, 23 तक होगा पर्चा दाखिला

Tue, 16 Apr 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो....  लोकसभा चुनाव-2019  नामांकन आज से, 23 तक होगा पर्चा दाखिला
फोटो....
विज्ञापन

नामांकन आज से, 23 तक होगा पर्चा दाखिला
लोकसभा चुनाव-2019: कलेक्टर न्यायालय कक्ष में नामांकन होगा
चाक-चौबंद इंतजाम का अधिकारियों ने लिया जायजा
छठे चरण में 12 मई को मतदान, मंडी परिसर में स्ट्रांगरूम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन शुरू होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर ने एसपी पंकज कुमार के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का जायजा लेकर, सभी इंतजामात की समीक्षा की। जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम को नामांकन केंद्र/कक्ष के रूप में नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम के आसपास का 100 मीटर के क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल बैरियर, जन संबोधन प्रणाली लगाए गए हैं। नामांकन स्थल से 100 मीटर के संरक्षित दायरे की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए एक सीओ और उप कलेक्टर को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम के अंदर एक समय में अधिकतम पांच व्यक्तियों को नामांकन के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर ने बताया कि नामांकन 16 से 23 अप्रैल के बीच सुबह 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे बंद होगा। सार्वजनिक अवकाश पर कोई नामांकन स्वीकार या प्राप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


संसाधनों से लैस होगा नामांकन कक्ष
नामांकन कक्ष में उम्मीदवार और प्रस्तावक आदि के बैठने का स्थान, कंप्यूटर, प्रिंटर, फैक्स, सीसीटीवी कैमरा (2), वीडियो कैमरा (2), सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, समय निर्धारित के लिए दीवार घड़ी, नोटिस बोर्ड, बैठक/प्रतीक्षालय जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं से सुसज्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौतरफा अलग-अलग पार्किंग
कलेक्ट्रेट के दोनों तरफ (बस्ती क्लब में, तहसील सदर परिसर और गांधी कला भवन में) अधिकारियों, अधिवक्ताओं, और नामांकन करने आने वाले उम्मीदवार आदि के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। जहां दुपहिया, चार पहिया आदि सभी वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

यह भी साथ लाएं
एससी-एसटी को जाति प्रमाण पत्र दाखिल करना होगा।
शपथ पत्र में अपनी और आश्रितों की चल-अचल संपत्तियों, शिक्षा का विवरण उपलब्ध करवाना होगा।
आपराधिक इतिहास या प्रचलित आपराधिक मामलों का विवरण देना होगा।

जरूरी कागजी औपचारिकताएं
उम्मीदवार को यूपी में मतदाता होने का प्रमाण देना होगा किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवार को एक प्रस्तावक चाहिए। निर्दलीय को 10 प्रस्तावक प्रस्तुत करने पड़ेंगे। प्रस्तावक व अनुमोदक का संबंधित विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होने का प्रमाण भी उपलब्ध करवाना होगा। जिला कोषागार में जमानत राशि जमा करने के बाद मिला चालान, बैंक, स्थानीय निकायों की ओर से जारी किए अदेयता प्रमाण पत्र देने होंगे।

2014 फ्लैश बैक
पिछली बार कुल प्रत्याशी : 13
मतदाताओं की संख्या 18,47,613
कुल मतदान हुआ 10,48,534 (56.8 फीसदी)
नोटा के खाते में 10,168 (0.6 फीसदी) वोट
जीत-हार का अंतर : 33,562 मत (3.2 फीसदी) वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed