फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सब्जी मंडी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं

सब्जी मंडी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं

Sun, 06 Jan 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं
सब्जी मंडी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं
विज्ञापन

बुझाने के लिए पड़ोसी जिले से मंगाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
पीएसी के जवान भी लगाए गए
45 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/साऊघाट। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित सब्जी मंडी में रविवार को आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने तक आधा दर्जन से अधिक दुकानों के सामान जल गए। नकदी समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जल गए। व्यापारियों के मुुताबिक 45 लाख से अधिक की क्षति हुई है। प्रशासन क्षति का आंकलन करा रहा है।
रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक सब्जी मंडी स्थित एक आलू कंपनी के पीछे आग की लपटें दिखीं। हवा चलने से आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते आसपास की करीब एक दर्जन की दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होते देख सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे जबकि व्यापारी खुद को सुरक्षित कर दुकान से जल्दी जल्दी सामान निकालने लगे। देखते ही देखते हमीदुल्लाह सर्वर एंड कंपनी, साहबान ट्रेडर्स, भारत ओनियन सप्लाई, सर्वर एंड कंपनी, अब्दुल सप्लायर एंड कंपनी, सतीश, गुलाम जिलानी एंड ब्रदर्स, फिजा सब्जी कंपनी, भारत सब्जी कंपनी सहित कुछ और दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। दूसरे प्रांत व अन्य जिलों से यहां आकर काम करने वाले गोविंद, भोलेनाथ, रामकेश, बरसाती, कमरुद्दीन, राम सिंह सहित अनेक पल्लेदारों तथा हनुमान प्रसाद चाय वाले का नकदी, बर्तन चूल्हा, बिस्तर आदि जल कर राख हो गए। स्थिति बेकाबू होते देख पीएसी के जवान भी बुला लिए गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग बढ़ते देख पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने संत कबीरनगर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाईं। जिसके बाद मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, कोतवाल एमपी चतुर्वेदी, तहसीलदार, एसडीएम, एसओ वाल्टरगंज यशवंत सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मुंडेरवा सहित कई थानों की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हाईवे स्थित मंडी परिषद में रविवार दोपहर लगी आग और क्षति का आकलन करने के लिए डीएम के निर्देश पर टीम बनाई गई है। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में टीम जांच करेगी। पांच सदस्यीय टीम एसडीएम के अलावा तहसीलदार पवन जायसवाल, नायब तहसीलदार अमरचंद वर्मा, कानूनगो रामजियावन, लेखपाल अशोक तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed