फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो समाधान दिवस:मामूली निस्तारण से खिन्न आवाम

फोटो समाधान दिवस:मामूली निस्तारण से खिन्न आवाम

Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो  समाधान दिवस:मामूली निस्तारण से खिन्न आवाम
फोटो
विज्ञापन

संशोधित---
समाधान दिवस : मामूली निस्तारण से खिन्न आवाम
कमिश्नर, डीआईजी भानपुर, डीएम, एसपी रुधौली में की सुनवाई
एसडीओ, सीवीओ, एआर का वेतन रोका, निशाने पर दो थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस बार निस्तारण का आंकड़ा कम रहा। मौके पर भेजने के लिए पर्याप्त राजस्व टीमों की कमी और प्रार्थनापत्रों के दोहराव के कारण अपेक्षित लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका।
कमिश्नर अनिल कुमार सागर व डीआईजी आशुतोष कुमार ने भानपुर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम डॉ. राजशेखर व एसपी दिलीप कुमार रुधौली ने और एडीएम रमेश चंद्र ने हर्रैया में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। भानपुर में 46 में सिर्फ चार और हर्रैया में 47 शिकायतों में से आठ का निस्तारण हुआ। सदर और रुधौली में 56 में से छह प्रकरण हल किए गए। 15 मामलों में एंटी भू माफिया टीम भेजी गई। बिना बताए अनुपस्थित रहने पर जल निगम के सहायक अभियंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील सभागार में एडीएम रमेश चंद्र ने अध्यक्षता की। इस दौरान परशुरामपुर व हर्रैया के थानेदारों और बिजली विभाग के एसडीओ पर अनुपस्थित रहने को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। उनके सामने राजस्व विभाग के सर्वाधिक 16 प्रार्थना पत्र आए। विकास से संबंधित 15, पुलिस के नौ ,गन्ना विभाग चार ,विद्युत के दो और शिक्षा विभाग का एक प्रार्थना पत्र पहुंचा। एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला, तहसीलदार मोहम्मद वसीम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की सर्वाधिक शिकायत
भानपुर। क्षेत्र के बड़ोखर निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर भानपुर-तुनेआ असनहरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया गया। पटरियां दोनों तरफ गड्ढा बन चुकी है। राहगीरों को अपने वाहन लेकर आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पीएम को भेजा नशा मुक्ति का संदेश
भाकियू भानू गुट के किसानों ने मंडल सचिव सुभाष तिवारी के नेतृत्व में प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिवस प्रभारी/एसडीएम राजेश सिंह को दिया। ज्ञापन में बिहार की तरह प्रदेश में नशा मुक्ति घोषित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed