फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. 15 औद्योगिक भूखंड आवंटन निरस्त,52 को अल्टीमेटम

फोटो.. 15 औद्योगिक भूखंड आवंटन निरस्त,52 को अल्टीमेटम

Thu, 27 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो.. 15 औद्योगिक भूखंड आवंटन निरस्त,52 को अल्टीमेटम
फोटो..
विज्ञापन

15 औद्योगिक भूखंड आवंटन निरस्त, 52 को अल्टीमेटम
निरस्त भूखंडों से 15 दिन में हटाना होगा कब्जा
कारखाना के नाम पर आवंटित कराए थे प्लाट
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में हुआ निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उद्योग के लिए आवंटित भूखंड पर दूसरा काम करते पाए गए 15 आवंटियों का अलाटमेंट निरस्त कर दिया गया। बुधवार को उद्योग बंधु समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष/डीएम डॉ. राजशेखर ने जिला प्रबंधक उद्योग को संबंधित एसडीएम को उक्त प्लॉट से 15 दिन के भीतर भौतिक कब्जा हटवाने के लिए अधिकृत किया है।
इनमें गनेशपुर, भदावल और पाऊं के तीन मिनी औद्योगिक क्षेत्रों के 15 आवंटियों का आवंटन रद्द हुआ है। डीएम के अनुसार अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन किया गया है। पर्याप्त अवसर देने के बाद भी पिछले 12 से 13 वर्षों से औद्योगिक कार्य शुरू नहीं किया। 78 ऐसे आवंटियों को तीन महीने का समय दिया गया है, जिन्होंने आंशिक रूप से औद्योगिक कार्य शुरू तो किया लेकिन पूरी तरह क्रियाशील नहीं कराए गए। उन्हें अक्तूबर माह तक 40 प्रतिशत, नवंबर तक 60 और दिसंबर तक शत-प्रतिशत क्रियाशील कर देना है। वरना उनका भी आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। यूपीएसआईडीसी ने बस्ती औद्योगिक क्षेत्र में 135 औद्योगिक भूखंड आवंटित किया है। इनमें केवल 69 ही उत्पादन कर रहे हैं। 52 पर का काम बंद है और नौ निर्माणाधीन हैं। सभी 52 अक्रियाशील प्लॉट के निरस्त करन के लिए भी नोटिस दिया जा रहा है। अगले तीन महीनों में यदि काम नहीं शुरू हुआ तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अरविंद पांडेय, जिला प्रबंधक उद्योग, एलडीएम, आईटीआई प्रिंसिपल, औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों, ईओ नगर पालिका, यूपीएसआईडीसी, वन विभाग के अधिकारियों, उपायुक्त वाणिज्यिक कर, श्रम विभाग के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नए डीपीआर तैयार करने की पहल
- डीएम ने डीसी उद्योग को 15 अक्टूबर तक धोबहिया (गौर), रेहल जंगल (सल्टौआ) और परसोहिया (राम नगर) के लघु औद्योगिक परिसरों के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही वहां आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उद्योग विभाग से फॅंड स्वीकृति के लिए उसे भेजें। ताकि वह उन भूखंडों का आवंटन किया जा सके।

------------
काष्ठकला को बढ़ावा पर जोर
- %एक जिला एक उत्पाद% (ओडीओपी) योजना में ऋण और प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए, उद्योग बंधु कमेटी ने अक्टूबर माह में आईटीआई परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें सभी आईटीआई प्रशिक्षितों (400 व्यक्तियों) के अलावा उन सभी को शामिल किया जाए जो लकड़ी की नक्काशी कला/पेशे (200 परिवार) से जुड़े हों। जहां उन्हें ओडीओपी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, साथ ही उसके लाभ और उन्हें ऋण के लिए बैंकों के साथ उनकी टाई कराया जाएगा।
---------
वीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed