{"_id":"59a9a4924f1c1b5f738b4ca1","slug":"201504289938-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रुपये छीनने वाले प्रधान पुत्र पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से रुपये छीनने वाले प्रधान पुत्र पर दर्ज होगा केस
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से रुपये छीनने वाले प्रधान पुत्र पर दर्ज होगा केस
बस्ती।
प्रधानमंत्री आवास योजना में जबरिया महिला के घर जाकर उससे 20 हजार छीनने के मामले में प्रधान के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बीडीओ हर्रैया को दिया है। मामला हर्रैया ब्लॉक के ग्राम गोपालपुर का है।
यह कार्रवाई सीडीओ के आदेश पर मौके पर जांच करने गए हर्रैया के बीडीओ जीतेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर की गई। रिपोर्ट में रुपये के छीने जाने की पुष्टि की गई है। बता दें कि बृहस्पतिवार को सीडीओ कक्ष में दोपहर करीब डेढ़ बजे हर्रैया ब्लॉक के ग्राम गोपालपुर की उर्मिला पत्नी रामदीन रोते बिलखती पहुंची। सीडीओ से हाथ जोड़कर उसने कहा कि उसे प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले। जब वह ईंट खरीदने के लिए बैंक से 20 हजार रुपये लेकर घर गई तो प्रधान के पुत्र ने उससे यह कहते हुए जबरिया सभी रुपये छीन लिया कि अधिकारियों को देना है, पांच हजार और देने के बात कहते हुए चले। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को त्वरित रूप से गांव जाकर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने की रिपोर्ट सीडीओ की की गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया।
आवास के नाम पर मची है लूट
बस्ती। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लोहिया आवास योजना एवं इंदिरा आवास योजना में लूट मची हुई है। आए दिन आवास के नाम पर प्रधान और सेक्रेटरियों के अधिकारियों के नाम पर धन की मांग करने और सुविधा शुल्क लेने की शासन और प्रशासन को मिल रही है। शासन के संयुक्त सचिव प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने आवास आवंटन में हो रही अनियमितता का जिक्र करते हुए बस्ती सहित पांच जनपदों से आए शिकायतों की जांच कराने को डीएम को लिखा है। इसमें बस्ती के गनेशपुर के राम बिलास शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों को आवास देने की शिकायत शामिल है।
विज्ञापन
अधिकारियों के नाम पर मांग रहे सुविधा शुल्क
बस्ती। गनेशपुर सहित अन्य जांच और शिकायतों में जो चौंकाने वाली बात सामने आ रही है उसमें आवास के नाम पर प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा जो धन मांगे जा रहे हैं। वह अफसरों के नाम पर मांगे जा रहे हैं। हालांकि, आरोप को परियोजना निदेशक आरपी सिंह यह कहते हुए सिरे से खारिज कर दे रहे हैं कि यह सब प्रधान और सेक्रेटरी की साजिश रहती है, ताकि डर कर लोग मांग को पूरा कर दें।