{"_id":"697913d1296156a63d0cdea7","slug":"20000-women-became-the-support-of-their-families-by-becoming-lakhpati-didi-basti-news-c-207-1-bst1005-152022-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखपति दीदी बन परिवार का सहारा बनीं 20 हजार महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखपति दीदी बन परिवार का सहारा बनीं 20 हजार महिलाएं
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकाश मिशन एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं लखपति दीदी योजना में जुड़कर परिवार के अर्थव्यवस्था का जरिया बन गई हैं।
चालू सत्र में अब तक जिले में 20 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। समूहों से जुड़ी यह महिलाएं किसी न किसी रोजगार के जरिये अपने आपको आर्थिक रूप से मजबूत कर परिवार का एक मजबूत सहारा बन चुकी हैं। विभाग के अनुसार, लखपति दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे उनकी सालाना एक लाख या उससे अधिक हो जाए। यह योजना महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आजीविका के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बना रही है।
जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 52 हजार 867 महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। इसके सापेक्ष अब तक की जो स्थिति है 20 हजार 124 महिलाएं लखपति दीदी के रूप में चयनित हाे चुकी हुई हैं।
विज्ञापन
इनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या उससे अधिक है। यह कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार समर्थन पाकर आत्मनिर्भर बनी हैं।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इनकी संख्या बढ़ाने के लिए समूहों के आय के स्रोत बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक मारतेन्दु बहादुर पाल ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।