{"_id":"65cfc37456a2f3698a061e94","slug":"20-cases-of-rani-lakshmi-bai-scheme-pending-i-expressed-displeasure-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111615-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रानी लक्ष्मी बाई योजना के 20 प्रकरण लंबित, आई ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रानी लक्ष्मी बाई योजना के 20 प्रकरण लंबित, आई ने जताई नाराजगी
Sat, 17 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परिक्षेत्र के जनपदों के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों की आईजी आरके भारद्वाज ने समीक्षा की। इस दौरान संतकबीरनगर में वर्ष 2015 से रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल विकास सम्मान कोष योजना के तहत 20 अभियोग अपलोड नहीं करने पर नाराजगी जताई। इस मामले में संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईजी कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परिक्षेत्र के तीनों जिलों में पदों के सापेक्ष नियुक्ति कम होने पर जिले स्तर से नियुक्ति कराने, शाखा प्रभारी की ओर से प्रत्येक माह अपने शाखा का निरीक्षण कर पालन कराने के निर्देश दिए गए। आईजी ने महिला संबंधी अपराध के संबंध में प्राप्त प्रार्थनापत्रों को संवेदनशीलता से सुनकर केस दर्ज करने, परिवार के आपसी सहमति न होने पर प्रार्थनापत्र को परिवार न्यायालय अग्रेसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विवेचना का निस्तारण दो माह में करने, अनावश्यक रूप से लंबित न रखने, महिला संबंधी अपराधों का विश्लेषण कर कार्रवाई करने, आयोग से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समय से भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई योजना के अन्तर्गत मेडिकल स्तर पर बस्ती का 41, सिद्धार्थनगर का 126 तथा जिला संचालन समिति के स्तर पर जनपद बस्ती का 76, सिद्धार्थनगर का 80 लंबित प्रकरणों को सीएमओ व जिला प्रोबेशन अधिकारी से संपर्क कर निस्तारण के निर्देश दिए