{"_id":"62853d65d3ce7233a707189c","slug":"2-thousand-above-vaccinated-basti-news-gkp437333597","type":"story","status":"publish","title_hn":"211 बूथों पर 2,165 को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
211 बूथों पर 2,165 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। बुधवार को कुल 211 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया। यहां पहुंचे 2,165 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों और स्कूलों पर टीका लगाया गया। अभियान में 24 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
अभियान में 713 किशोर-किशोरियों को जबकि 12 से 14 वर्ष के 648 बच्चों को टीका लगा है। महिला अस्पताल में 40 लोगों को कोविशील्ड, 20 को को-वैक्सीन व 12 से 14 साल वाले 11 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन ने भ्रमण कर टीकाकरण की स्थिति जांची।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए 1450 नमूने भेजे गए
बस्ती। मेडिकल कॉलेज से बुधवार को आए 613 रिपोर्ट में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जबकि एक एक्टिव केस जिले में है। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, बुधवार को 1450 लोगों का नमूना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। कहा है कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। हर दिन नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। संवाद