फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 injured in Qurell

बच्चों के झगड़े में महिलाओं ने चलाई लाठियां , दो गंभीर

Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
2 injured in Qurell
बच्चों के झगड़े में महिलाओं ने चलाई लाठियां, दो गंभीर
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती )। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत गांव में रविवार की देर शाम बच्चों में खेलकूद के दौरान मारपीट हो गई। जब रोते हुए बच्चे अपने अपने घर पहुंचे तो दोनों घरों की महिलाएं लाठी-डंडा लेकर निकल पड़ीं। दोनों पक्षों की महिलाओं में जम कर लाठी-डंडे, ईंट व पत्थर चले जिसमें दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक झगड़ा छुड़ाने पहुंचे एक पक्ष के रक्षाराम (32) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सोमवार सुबह विक्रमजोत गांव निवासी रक्षाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव की दबंग महिला निक्कू देवी, बृजेश कुमार, रागिनी व शांति देवी ने बच्चों के विवाद के बहाने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर प्रार्थी और उसकी मां मूलहा देवी को घायल किया है। चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed