फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 died 102 positive

कोरोना से दो की मौत, 102 नए पॉजिटिव

Mon, 10 May 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
2 died 102 positive
कोरोना से दो की मौत, 102 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

95 हुए निगेटिव, डिस्चार्ज, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1188
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को लिए गए नमूनों की सोमवार को आई रिपोर्ट में 102 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1188 हो गई है। इधर, ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान दो लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लोगों को होम आइसोलेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित एल-वन के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर मरीजों को तत्काल ओपेक चिकित्सालय कैली में भेजा जा रहा है। सोमवार को 95 लोग रिकवर होकर अपने घर चले गए हैं। जबकि 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में सोमवार को दो संक्रमितों की मौत की सूचना दी गई है। अब जिले में मृतकों की संख्या 201 हो गई है। जिले में अब तक 4,49,002 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 4,45,228 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 4,35,097 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 10,131 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1188 एक्टिव केस हैं। 3774 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 8503 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 472 कंटेनमेंट जोन
डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि वर्तमान समय में कुल 472 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इसमें से 29 बस्ती नगर, 202 बस्ती तहसील, 35 रुधौली, 54 भानपुर तथा 152 हर्रैया में बने हैं। बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरुआत से अभी तक कुल 2893 कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जिसमें से 2421 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिए गए। आज कुल 30 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं तथा अवधि पूर्ण होने के कारण 52 जोन समाप्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed