{"_id":"62af6aa2aa68e86c5427adc9","slug":"2-5-year-old-masoom-died-basti-news-gkp440909511","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसी ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसी ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में झुलसी ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की मौत
गौर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के करमा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलसी ढाई वर्षीय मासूम की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में दस लोगों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई थी। उसी दौरान गांव के मनोज कुमार की ढाई वर्षीय बेटी श्रद्धा आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इस घटना से परिवार सदमे में है। अग्नि पीड़ितों ने बताया कि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई सहायता राशि नहीं मिली है।
करमा गांव के दिलेश के घर से आग का कहर शुरू हुआ। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते की तब तक गांव के मुरता देवी, रेशमा, राम कुमार, दिनेश कुमार, राजेश, मनोज कुमार, तुलसीराम, ओम प्रकाश, अजय का रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गया। घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन सहित सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्नि पीड़ितों ने बताया कि अभी तक केवल खंड विकास अधिकारी गौर केदारनाथ कुशवाहा की तरफ से कुछ आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा तहसील प्रशासन से कोई मदद नहीं मिला। जबकि हल्का लेखपाल रविंदर यादव घटना की जानकारी तहसील के उच्च अधिकारियों को दी है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृतपाल कौर ने बताया कि अग्नि पीड़ितों के खाने पीने के लिए गांव के कोटेदार और प्रधान को निर्देशित किया गया है। पीड़ितों को हर हाल में राशन उपलब्ध कराए। सहायता राशि के लिए कर्मचारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
----