फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शहीद के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी: अनिल राजभर

शहीद के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी: अनिल राजभर

Tue, 05 Mar 2019 10:30 PM IST
Basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी: अनिल राजभर
होमगार्ड राज्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं का बखान किया - फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ। राष्ट्रवीर महाराज सुहेल देव शौर्य दिवस समारोह मंगलवार को छनवतिया प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुहेल देव के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री होमगार्ड (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि शहीद के परिवार के एक सदस्य को योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार बदला तो भारत का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। जिसका परिणाम अभिनंन्दन की 48 घंटे में सकुशल वापसी है। कहा कि मोदी सरकार के शानदार फैसले के कारण देश प्रगति कर रहा है। गरीबों के नाम पर दुकान चलाने वालों की दुकान बंद हो रही है। हिंदुस्तान फिर से विश्व गुरु बने जिसके लिए मोदी का हाथ नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजभर का सम्मान भाजपा सरकार में सुरक्षित है। आजादी के बाद देश के पहले मौजूदा प्रधानमंत्री हैं जो राजभर की रैली में पहुंचे। महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी कर सम्मान बढ़ाया है। मोदी सरकार का संकल्प गरीबों का हक उसकी चौखट पर लाकर रहेंगे। वरिष्ठ नेता शिवपूजन राजभर ने अपील की कि देश एवं आम आदमी का विकास मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव है। आगामी चुनाव भारत का भविष्य चुना जाएगा। संचालन अरविंद राजभर ने किया। अध्यक्षता चंद्रकांत चौधरी ने की। सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, शिव मंगल बीआर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर मनीराम राजभर, अनिल कुमार, डॉ. अंबिका, प्रेम कुमार, राजेश राजभर, बलराम गौड़, रामपाल, जगदीश राजभर, बंजरगी राजभर, अनिलराजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed