फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मिट्टी की दीवाल ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत

मिट्टी की दीवाल ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत

Mon, 04 Mar 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी की दीवाल ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत
मिट्टी की दीवार ढही, दबने से बालक की मौत
विज्ञापन

शनिवार की रात परशुरामपुर गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। बारिश से नम हुई मिट्टी की दीवार शनिवार की रात करीब आठ बजे भरभराकर ढह गई। मलबे में 10 वर्षीय बालक आकाश दब गया। किसी तरह बाहर निकालकर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव की है। राम प्रसाद के यहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के लिए मिट्टी के घर का छाजन हटा दिया गया है। पूर्व में हुई बारिश के चलते दीवार नम हो गई थी। अगले दिन के काम के लिए शनिवार को रात में दीवार के आसपास राम प्रसाद और उनका बेटा आकाश वहां कुछ कार्य कर रहे थे। इसी बीच रात आठ बजे के करीब दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दब कर आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिवार के लोग परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दीवार की मलबे में दबने से रामप्रसाद को भी मामूली चोट लगी है। दस वर्षीय आकाश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। मखौड़ा धाम में उसकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed