{"_id":"59c6a9324f1c1b30688b61b4","slug":"191506191666-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन गिरफ्तार तीन की जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन गिरफ्तार तीन की जमानत मंजूर
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन गिरफ्तार तीन की जमानत मंजूर
बस्ती।
कोतवाली कांड में सबसे पहले गिरफ्तार किए गए आदित्य सिंह, आशीष यादव और रोहित गुप्ता को सीजेेएम अदालत ने शनिवार को जमानत मंजूर कर ली। बृहस्पतिवार को पुलिस के दर्ज कराए मुकदमे में जिला जज न्यायालय में जमानत मिल गई थी लेकिन प्राचार्य के दर्ज कराए मुकदमे में सीजेएम शैला ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
नौ सितंबर को हुई घटना के बाद पुलिस ने तीनों को एक दिन के अंतराल पर जेल भेजा। इनकी जमानत अर्जी सीजेएम न्यायालय से खारिज होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में अर्जी दी। इसमें 21 सितंबर को जमानत दे दी गई लेकिन एक अन्य मुकदमे में सीजेएम अदालत में फंस गया। इससे उसकी रिहाई नहीं हो पाई। शनिवार को 20-20 हजार के दो-दो जमानतदार देने की शर्त पर जमानत मंजूर की गई है।
दो ने सरेंडर की अर्जी दी
कोतवाली कांड में शामिल आकाश सोनी और अनिल पांडेय ने शनिवार को सीजेेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दी। इस पर अभियोजन अधिकारी ने संबंधित थाने के एसएचओ से रिपोर्ट तलब की है। 25 सितंबर को आख्या मिलने पर उसी दिन सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अर्पण, वरुण और पुष्कर की सुनवाई 25 को
एपीएन कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य की तहरीर पर नामजद किए गए अर्पण श्रीवास्तव और वरुण पांडेय के मामलों में सुनवाई सोमवार को होगी। अर्पण और वरुण दोनों मुकदमे (कॉलेज गेट में ताला और कोतवाली प्रकरण) में आरोपी हैं। वरुण पांडेय की तरफ से सीजेएम न्यायालय में सरेंडर अप्लीकेशन दिया गया था। जबकि अर्पण मामले में मोहलत ली गई थी। इसके अलावा पुष्कर मिश्र के सरेंडर आवेदन पर भी सोमवार को सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई की तिथि पहले भी मुकर्रर हुई थी लेकिन पुष्कर मिश्र अदालत में नहीं पहुंचे।
रंगदारी मामले में जमानत अर्जी खारिज
आरटीओ के स्टेनो से रंगदारी मांगने के मुकदमे में संजय मिश्र निवासी छबिलहा की सीजेेेएम शैला ने जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। आरटीओ के स्टेनो ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि संजय मिश्र अनुसूचित जाति के स्टेनो से 10 हजार रुपये महीने रंगदारी तय करने के लिए दबाव बना रहा था। कोतवाली में एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
अधिवक्ता पुत्र को फर्जी फंसाने की जांच की मांग
बार एसोसिएशन की बैठक में कोतवाली प्रकरण पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया।
बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में हुई। अधिवक्ता राम सूरत पांडेय के पुत्र वरुण पांडेय को कोतवाली प्रकरण में फर्जी फंसाए जाने की निंदा करते हुए सीएम को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की गई।
बार के मंत्री उमाकांत तिवारी ने कहा कि पुलिस ने वरुण को यदि फर्जी ढंग से आरोपी बनाकर फंसाया है तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई छेड़ेंगे। बाल कृष्ण पांडेय ने कहा कि प्रशासन निरंकुश हो गया है और युवाओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं ने फर्जी फंसाए गए अधिवक्ता पुत्र की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सीएम सहित उच्चाधिकारियों को पत्र देकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान शुभनंदन पांडेय, पुरुषोत्तम मिश्रा, भगौती प्रसाद श्रीवास्तव, लाल जी सिंह, प्रेम नारायन सिंह, ब्रह्मदेव सहित अन्य मौजूद रहे।