{"_id":"698b7939439716b83b0607e6","slug":"190-passengers-caught-without-tickets-basti-news-c-207-1-bst1006-152968-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 190 यात्री बिना टिकट पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 190 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे ने बस्ती रेलखंड सहित आसपास के प्रमुख मार्गों पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर सख्ती बढ़ा दी है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और रेल राजस्व की क्षति रोकने के उद्देश्य से एक से 9 फरवरी 2026 तक एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 190 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निर्देश पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में वाणिज्य अधिकारियों की एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गोरखपुर–बस्ती–गोंडा तथा गोरखपुर–भटनी–बेलथरा रोड रेलखंड पर ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन जांच की। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर सफर, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा तथा पैंट्रीकार और ऑन-बोर्ड स्टाफ की आईडी की जांच की गई।
रेलवे जांच में कुल 190 प्रकरण पकड़े गए। इनसे 1,04,100 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। संवाद