फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   190 Annapurna Bhavans ready...handover process begins

Basti News: 190 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार...हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू

Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
190 Annapurna Bhavans ready...handover process begins
दुबौलिया ब्लॉक के शुकुलपुरा गांव में बनकर तैयार हुआ अन्नपूर्णा भवन संवाद
बस्ती। विकसित भारत गारंटी फाॅर रोजगार योजना व मनरेगा के तहत 16.9 करोड़ रुपये खर्च कर बनवाए गए 190 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गए हैं। जिला पूर्ति विभाग को सभी भवन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक भवन 8.46 लाख की लागत से बनाए गए हैं। उद्घाटन के बाद इन भवनों से राशन वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गोदाम की व्यवस्था खत्म होने के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटेदारों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है, लेकिन दूर दराज गांवों में कई कोटेदारों के घर ऐसी जगह पर होते हैं जहां ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं मिल पाती। अक्सर इन कोटेदारों को अपने हिस्से का खाद्यान्न ट्रकों से सड़क पर ही उतरना पड़ता है। इस व्यवस्था में बदलाव के लिए सरकार अन्नपूर्णा भवन माडल के तौर पर बना रही है। इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां यातायात का साधन पूरी तरीके से सुगम हो और ट्रांसपोर्टर का ट्रक दुकान पर हर हालत में पहुंच सके।
विज्ञापन


पहले चरण में मनरेगा को अन्नपूर्णा भवन बनाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए प्रति भवन आठ लाख 46 हजार का बजट खर्च हुआ। अन्नपूर्णा भवन के तहत दो दुकानें व बरामदा बनाया गया है। प्रत्येक भवन का चार सौ 84 वर्ग मीटर जमीन पर निर्माण किया गया है। नव निर्मित भवनों को हस्तांतरित करने के लिए शासन से पत्र जारी किया गया है। इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। सभी अन्नपूर्णा भवनों को जमीन सहित जिला पूर्ति विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। तीन चरण में बनाए गए भवन को हैंडओवर करने के लिए डीसी मनरेगा ने पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि साल 2023-24 प्रथम चरण में 68 भवन, द्वितीय चरण में 2024-25 में 62 और तृतीय चरण में 2025-26 में 60 भवन कुल 190 बने हैं। बताया कि अभी नौ भवन निर्माणाधीन हैं। बताया गया कि राशन वितरण में आसानी होगी। साथ ही कोटेदारों को किरायेदारी से भी फुर्सत मिलेगी। भवन में कई प्रकार की भी सुविधाएं देने की तैयारी है। इससे एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को कई सेवाएं मिल सकेंगी।

---
ब्लॉकवार तैयार अन्नपूर्णा भवन पर एक नजर

बहादुरपुर, बनकटी व कुदरहा में 12-12 भवन, बस्ती सदर व सल्टौआ में 14-14, दुबौलिया व हर्रैया में 15-15, गौर, कप्तानगंज व रामनगर में 13-13, परशुरामपुर में 16, रुधौली व सल्टौआ में 11-11, विक्रमजोत में 19 अन्नपूर्ण भवन तीन चरण में बनाए गए हैं, जो पूर्ण हो चुके हैं, अब हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू है। अभी बहादुरपुर, बनकटी, कुदरहा व परशुरामपुर में एक-एक भवन अपूर्ण हैं। बस्ती सदर में तीन, रुधौली में दो भवन निर्माणाधीन हैं।

---

जिले में राशन की 1351 दुकानें हैं संचालित
जनपद बस्ती में खाद्य विभाग के अधीन शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुल, 1351 राशन दुकान संचालित हैं। विभाग के अनुसार, यहां 4.40 लाख के करीब उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जो राशन उठाते हैं। इसमें सभी प्रकार के उपभोक्ता शामिल हैं।


---

कोट

मनरेगा द्वारा बनाए गए अन्नपूर्णा भवन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुत जल्द सभी भवन हस्तांतरित हो जाएंगे। भवनों की जानकारी डीएसओ को दे दी गई है।
-संजय शर्मा, डीसी मनरेगा, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed