{"_id":"61db0a067fe4f37b72183ea5","slug":"19-people-corona-positive-found-basti-news-gkp4230834164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिले में 19 लोग पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिले में 19 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना जांच में 19 मिले संक्रमित, मुंबई-दिल्ली के प्रवासी भी शामिल
बस्ती। जनपद में हुई कोरोना की जांच के दौरान रविवार को 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल 84 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी(रैपिड रिस्पांस टीम) ने 870 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि रेलवे स्टेशन व विभिन्न चौराहों पर जांच का क्रम जारी है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर आरआरटी ने जांच की है। यहां मुंबई व दिल्ली से आने वाले यात्रियों में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जा रहे हैं। कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार जांच की जा रही है। लोगों को सचेत किया गया है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें। कहा कि अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। शहर की सीमा पर एक स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।