फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नहरों में पानी नहीं, आय दोगुनी करने का दावा

नहरों में पानी नहीं, आय दोगुनी करने का दावा

Sun, 09 Dec 2018 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 09 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नहरों में पानी नहीं, आय दोगुनी करने का दावा
सल्टौआ क्षेत्र से गुजरने वाली सूखी नहर। - फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दावा करते नहीं अघा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस समय जब खेतों को पानी की जरूरत है तो सूखी नहरों की दशा देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी सरकार के दावों पर कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए सल्टौआ क्षेत्र में किसानों की जमीन को अधिग्रहित कर 25 किमी सरयू नहर खंड-चार के नाम से नहरों का जाल बिछाया गया है। वह इस नाते कि समय समय पर फसलों की सिंचाई की आवश्यकता पड़ने पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंच जाएगा, लेकिन फसल की सिंचाई के समय नहरें सूखी रहती हैं। यही नहीं कभी-कभार पानी आ भी गया तो नहरों की शाखाओं में पानी नहीं पहुंचता है। जिससे किसान अपने खेत की सिंचाई नहीं कर पाता। विभाग इसके लिए कोई पहल भी नहीं कर रहा है कि आसानी से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच जाए। किसान गिरजेश कुमार, रंगीलाल, रामकृष्ण, रामदेव, द्वरिका, गंगाराम, सुनील कुमार, हरीराम, झिनकान, रामकृष्ण, रामसुरेश, लवकुश, नईम शाह का कहना है कि गेहूं की सिंचाई इस समय करने योग्य तैयार है, लेकिन नहर में पानी नहीं है, समय से सिंचाई नहीं किया गया तो फसल प्रभावित हो जाएगा और लागत से कम अनाज पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed