फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...

जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...

Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...
जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल की...
विज्ञापन

घर-घर जन्में कान्हा, बाजी बधाई, प्रकट भये जगत के पालनहार, झूमा संसार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात जगत के पालनहार कान्हा ने जन्म लिया। इनके जन्म लेेते ही घर-घर बधाइयां बजने लगीं। जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। जगत के पालनहार के प्रकट होते ही समूचा संसार खुशी से झूम उठा।
सोमवार को शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। घर से लेकर बाजार तक थानों से लेकर पुलिस लाइंस तक जन्मोत्सव की तैयारियां थीं। सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार में कान्हा के जन्म की तैयारियों में लगे रहे। धरती पर अवतार की कथाओं का बखान भी गीतों के माध्यम से दिन भी बजता रहा। शाम होते ही घर-घर में भजन के भजन के स्वर गूंजने लगे। मौसम भी इस बार श्रीकृष्ण के श्रद्धालुओं के साथ रहा। दिन भर हल्की धूप के बीच बदली और बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। शाम होते ही आकाश में काले बादल उमड़े और मुरली वाले के जन्म से पहले ही जमकर बारिश हुई। देर रात तक सड़क पर भी लोगों जगह-जगह सजे राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों का आनंद उठाए। पुलिस लाइंस से लेकर सभी थानों में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भजन और श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथाओं में डूबे श्रद्धालुओं ने घड़ी की सुई जैसे ही बारह बजे का संकेत दिया। घंटों-घड़ियालों के स्वर गूंजने लगे। कान्हा के धरती पर आने के साथ ही जै कन्हैया लाल की.. गूंजने लगा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

महाभारत युद्ध मैदान की सजी झांकी
मंगल बाजार में बस्ती कांवड़िया संघ की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जगह-जगह कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित मनोहर झांकी सजाई गई। पूजा पंडालों में भजन-कीर्तन होता रहा। ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष की झांकी महाभारत की सजी। जब दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर भीष्म पितामह ने तय कर लिया कि हम युद्ध में श्री कृष्ण को शस्त्र उठाने के लिए विवश कर देंगे। इस दौरान नन्द किशोर साहू, संजय द्विवेदी, परशुराम चौधरी, राम किशोर साहू, अयोध्या साहू, अदालत प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, नागेंद्र सिंह, हरि प्रसाद, मनोज राय, अतुल अरोरा, कमल जायसवाल, सुनील गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती मंदिर में छप्पन भोग चढ़ा
मंगल बाजार में पंचायती मन्दिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से जन्मोत्सव लड्डू गोपाल की देखरेख में देर रात तक चलता रहा। भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। भजन-कीर्तन चलता रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण कर मनोहारी प्रस्तुति की। इस मौके पर श्याम लाल पंसारी, गौरव भारत, संजय द्विवेदी, अदालत प्रसाद, अष्टभुजा सराफ, हरिमोहन सराफ, शक्ति गुप्ता, कुंदन वर्मा, मोती लाल, दिलीप सर्राफ, अमर चन्द्र, बसन्त लाल, नंदू गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम ग्रामीण क्षेत्रों भी रही। रात बारह बजे जब कान्हा धरती पर अवतरित हुए तो घंट-घड़ियालों के बीच जयकारे लगे और बधाइयां बजने लगे।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के बीच घर-घर गांवों मंदिरों में झांकियां सजाईं गईं। कन्हैया के जयकारों के साथ भजन, कीर्तन, रामचरित मानस पाठ व गीतों के साथ वातावरण दो दिनों से भक्तिमय है। इस पर्व को कुछ श्रद्धालुओं ने लोग रविवार को मनाया। लालगंज थाना में प्रभारी आरके राय ने, खरका में चंद्रभूषण सिंह ने तो घुघसा में वीरेंद्र सिंह ने पर्व पर झांकी सजाई। इसके अलावा थाल्हापार, बनकटी, सजहरा, टिकवाजोत के मंदिरों व घरों में श्रीकृष्ण जन्मे।

टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली। मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के बगलवा चौराहा, तिनहरी, बदलूपुर, निधिपुर चौराहा, कूपनगर चौराहा, आमा गांव, आमा बुधबाजार, शिवपुर, पछिलौरिया, सहित विभिन्न गांव में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकली। तिनहरी व पंडितपुर के बीच मे युवकों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के नगर बाजार, रौसिंघापार, बिरऊपुर, मीतनपुर, पोखरनी, बेलाडी, पिपरा गौतम, गोटवा, महरीपुर समेत विभिन्न गांवो में पर्व की धूम रही। इस खास अवसर पर क्षेत्र में मंदिरों को सजाया गया है तथा झांकियां सजाई गईं। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी थाना परिसर सहित क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। थाने में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। इसमें कस्बे के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। थानाध्यक्ष अरविंद शाही ने सहभोज का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी व सामान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, एसडीएम एसपी शुक्ल, एएसपी पंकज कुमार, सीओ राहुल पांडेय ने कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई। बाजारों कस्बों में भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत झांकी सजाई गई। जहां पर भगवान कृष्ण के मनोहर बाल लीलाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। ग्रामीणों ने देर रात तक भगवान की बाल लीलाओं का अवलोकन किया। क्षेत्र के छावनी बाजार, विक्रमजोत, रजवापुर, बस्थनवां, कवलपुर, खतमसराय, सिकंदरपुर, नंद नगर चौरी ,पटखापुर, बछईपुर समेत तमाम स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। विक्रमजोत धुसैनिया, लालपुर, छावनी स्थित इंटर कॉलेज में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव मना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed