{"_id":"5b71d13f42c7922e091f1407","slug":"181534185791-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
गौर थाना के मझौवा दूधनाथ गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौर।थाना क्षेत्र के मझौवा दूधनाथ गांव में दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने मौत हो गई। बालक सोमवार को दोपहर में घर के पास खेलते खेलते अचानक तालाब के किनारे चला गया। जहां पैर फिसलने से तालाब में डूब गया।
मझौवा दूधनाथ निवासी जुबेर अहमद का दो वर्षीय बेटा रोमान घर के बगल में स्थित अमरूद के पेड़ के नीचे खेल रहा था। कई बार मां उसे पकड़ कर घर भी लाई, लेकिन न जाने कब वह फिर तालाब के किनारे चला गया। कुछ समय बाद परिवार के लोग खोजने लगे। तालाब के किनारे जाने पर लाश पानी में दिखी। घटना से घर में कोहराम मच गया।
जुबेर अहमद ने बताया कि रोमान दो भाइयों में सबसे छोटा था और वह अमरूद खाने के चक्कर में हमेशा पेड़ के नीचे जाया करता था। घर के लोगों की नजरें हमेशा उसी पर रहती थीं। इस बीच सोमवार को यह हादसा हो गया। मां रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं।