{"_id":"5b21567c4f1c1b254d8b6331","slug":"181528911484-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम मचा रहा नासिक का खजूर, शाहजहांपुर की सेवईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम मचा रहा नासिक का खजूर, शाहजहांपुर की सेवईं
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रमजान माह पर सजी खजूर की दुकानें। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। मुस्लिमों का त्योहार ईद अब दो दिन दूर है। इस पर्व को लेकर बाजार तैयार हो गया है। बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए भीड़ भी उमड़ रही है। इस बार नासिक का खजूर, शाहजहांपुर की सेवईं धूम मचा रहा है। हर कोई त्योहार को खास बनाने के प्रयास में जुटा है। ईद हो और कपड़ों की बात रह जाए यह कैसे संभव है। बाजार में सर्वाधिक मांग गाउन व फ्लैट कुर्ती का है। यह महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है।
ईद को लेकर बाजार सज गए गए हैं। जूता चप्प्ल से लगायत श्रृंगार के सामानों की दुकानों पर खूब भीड़ है। बाजार में जहां महंगे कपड़े मौजूद हैं वहीं सस्ते दरों पर कपड़ों का स्टाल सजा है। हर दुकान पर भीड़ खरीदारी करते नजर आ रही है। देर रात तक दुकानें खुल रही हैं और बाजार ठसाठस रहता है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी ईद की खरीदारी मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे हैं। शहर के हाइडिल कालोनी निवासी तब्बसुम आरा कहती हैं कि ईद खुशियां लेकर आता है। नमाज अदा करने के बाद सभी के घर-घर जाकर खुशियां बाटी जाती हैं। तुरकहिया निवासी शबाना खान कहती हैं कि तीस दिन रोजा रखने के बाद अल्लाह इबादत कबूल करता है। यह मौका खुशी का होता है। जिसे सभी मिलजुल कर बांटते हैं। घर के पकवान बनते हैं। सेवईं खाकर नमाज अदा करने जाया जाता है। रोडवेज निवासी सादिया काजी कहती हैं कि अल्लाह ने एक माह की नियामत बख्शी तो ईद की खुशी आती है। एक माह तक रोजा रखने वालों की दुआ अल्लाह कबूल करता है। साजिद फैसल कहती हैं कि रोजेदार माह भर तक अल्लाह की इबादत कर अमन चैन की दुआ करते हैं। हर मुस्लिम का यह दायित्व है कि वह रोजा रखे, जिससे बुराईयां दूर हों।
विज्ञापन