फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   घाघरा में नाव पलटी चार किसान लापता

घाघरा में नाव पलटी चार किसान लापता

Fri, 29 Dec 2017 12:11 AM IST
basti
basti Updated Fri, 29 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
घाघरा में नाव पलटी चार किसान लापता
बस्ती। विक्रमजोत धुसवा बंधे के पास स्थित दुबौलिया थाना क्षेत्र के पारा गांव के निकट बृहस्पतिवार शाम के करीब साढ़े सात बजे एक नाव पलट गई। इसमें अंबेडकरनगर जिले की तरफ स्थित अपने खेतों की सिंचाई करके लौट रहे 25 लोग सवार थे। मछुआरों ने उनमें से 21 को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चार लापता हो गए हैं। इनमें थाना दुबौलिया क्षेत्र के पिपरी निवासी 48 वर्षीय छोटे लाल, 18 वर्षीय सुरजू और पारा निवासी 52 वर्षीय मायाराम व 20 वर्षीय बीहड शामिल हैं। लापता किसानों की तलाशके लिए सर्च लाइट की रोशनी में प्रशिक्षित गोताखोरों को पानी में उतारा गया। देर रात तक तलाश चलती रही। इस बीच नाव से बचाए गए पारा निवासी 50 वर्षीय राघवराम की करीब नौ बजे तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद रवाना हो गए। घाघरा नदी के बीच टापू पर स्थित बिन चिरागी गांव देवरा गंगबरार में इस पार के किसानों की खेतीबारी है। जहां वे नाव से जाकर शाम को लौट आते हैं। बृहस्पतिवार को गांव के प्रधान मुकेश सिंह उर्फ पिंटू की निजी नाव पर सवार होकर पारा और पिपरी गांव के 25 किसान सिंचाई करने गए। लौटते समय देर शाम करीब साढ़े सात बजे नाव किनारे पहुंचने को हुई तभी अचानक बाढ़ के समय पानी में गिरकर डूबे पेड़ से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed