फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जेडी हेल्थ को गायब मिले कर्मचारी

जेडी हेल्थ को गायब मिले कर्मचारी

Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जेडी हेल्थ को गायब मिले कर्मचारी
जेडी हेल्थ को गायब मिले कर्मचारी
विज्ञापन


सल्टौआ।
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक आरके तिवारी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। प्रतिरक्षण अधिकारी समेत चार अनुपस्थित पाए गए।
बुधवार की सुबह 10 बजे जेडी हेल्थ औचक निरीक्षण में सल्टौआ गोपालपुर पीएचसी पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के हालात का जायजा लिया। फार्मासिस्ट आरआर शुक्ला से दवाओं की उपलब्धता तथा रख-रखाव के बारे में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र वर्मा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में पूछताछ की। डॉ. वर्मा ने बताया कि अमरौली सुमाली में सीएचसी निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल में तैनात नेत्र परीक्षक महबूब आलम, रंजीत कुमार, विद्यासागर समेत प्रतिरक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार चौधरी बिना सूचना के कई दिनों से अनुपस्थित चलने पर स्पष्टीकरण मांगा है। एनएमए नेबूलाल से कुष्ठ रोगियों के बारे में पूछा तो सही उत्तर नहीं दे पाए। इन्हें निर्देशित किया कि गांव का भ्रमण करके कुष्ठरोग से ग्रसित लोगों में दवा वितरण करके उनकी देख-रेख करें। जेडी हेल्थ ने ईटीसी कक्ष, वैक्सीन वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष की गहनता से निरीक्षण किया। अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिए कहा। इस मौके पर डॉ. सचिन कुमार, अवनीश कुमार, राकेश कुमार, वीपी शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आएदिन नदारद रहते हैं स्वास्थ्य कर्मी
सल्टौआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बुरा है। यहां चिकित्साधिकरी डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. सचिन, डॉ. प्रदीप शुक्ल के अलावा फार्मासिस्ट राधारमण शुक्ल, आईओ प्रियेश श्रीवास्तव, एनएमए देवेंद्र कुमार चौधरी, रणजीत कुमार, विद्यासागर, शिवप्रसाद, अवनीश कुमार चौधरी, नेबूलाल, पन्नालाल, ज्ञानमती, बीपी शुक्ला की तैनाती है। यहां प्रतिदिन करीब तीन सौ मरीजों की भीड़ जुटी रहती है। इनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का जिम्मा इन्हीं कर्मियों के कंधे पर है। यहां डॉक्टर तो सुविधाएं दे रहे लेकिन अधीनस्थ बिना जानकारी दिए गायब रहते हैं। चिकित्सा प्रभारी भी इस बात को मानते हैं। इसकी पोल जेडी हेल्थ के दौरे में खुली। सभी से बिना बताए गायब रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed