फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खेती की कटान से परेशान अन्न दाता

खेती की कटान से परेशान अन्न दाता

Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खेती की कटान से परेशान अन्न दाता
विक्रमजोत (बस्ती)। घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। फसलों भरी खेती नदी में विलीन हो रही है। अन्नदाता खून की आंसू बहा रहे हैं। अयोध्या स्थित केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर 92.47 पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान 26 सेमी नीचे बह रही है
विज्ञापन

घाघरा नदी के तटवर्ती गांव केशवपुर, रानीपुर, कठवनिया, भदोही के खेतों में कटान शुरू हो गई है। खास यह कि नदी का रुख हाईवे की तरफ है। मुख्य धारा एक किमी के पाट बनाकर ज्यादा कटान कर रही है यह इलाका बांध विहीन से तबाही के कगार पर है। घाघरा की मुख्य धारा अयोध्या पुल पार करते ही पहले इन स्थानों पर टकराती है जहां विक्रमजोत-लोलपुर बांध नहीं बन पाया है। फोरलेन व नदी के बीच कोई आबादी नहीं है। जिससे कटान कभी भी हाईवे को चपेट में ले सकती है। हाईवे क्षतिग्रस्त होने से बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इसे रोकने का अभी तक कोई उपाय बाढ़ कार्य विभाग ने नहीं किया है। कल्याणपुर, भरथापुर, सहजौरा में भी कटान जोरों पर है। तीन बूढे़ ठोकरों की मरम्मत कर बाढ़ विभाग इन गांवों को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। तीनों ठोकरों का अगला बड़ा हिस्सा शनिवार सुबह भीषण कटान के चलते ध्वस्त हो गया। बाढ़ प्रखंड के सहायक अभियंता फूलचन्द्र सिंह व अवर अभियंता जेबीएल श्रीवास्तव ने कल्याण पुर गांव में कैंप कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed