फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   समाधान देखने अचानक पहुंची कमिश्नर और डीआईजी

समाधान देखने अचानक पहुंची कमिश्नर और डीआईजी

Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
समाधान देखने अचानक पहुंची कमिश्नर और डीआईजी
फोटो
विज्ञापन

समाधान देखने अचानक पहुंची कमिश्नर और डीआईजी
दो पुराने मामलों का मोबाइल फोन से सत्यापन किया
फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। थाना समाधान दिवस का मंडलायुक्त और डीआईजी रेंज ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। दो पुराने मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए फरियादियों के दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर सत्यता जानी।
हर्रैया थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अचानक मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर और डीआईजी रेंज डॉ. राकेश शंकर के अचानक पहुंचने से राजस्व और पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। बुधईपुर के कमलेश वर्मा ने डीआईजी को फरियाद सुनाते हुए मारपीट के मामले में गांव के ही महेश व परिजनों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। डीआईजी ने थानाध्यक्ष को यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया। द्वारिका पांडेय ने भूमिधरी जमीन से संबधित प्रार्थना पत्र दिया। डहडा की श्रीमती ने गांव के दबंगों पर सहन के सामने वाली जमीन पर कब्जा करने से रोकने संबधित प्रार्थना पत्र दिया। थाना दिवस पर कुल 11 मामले आए, जिसमें दो का ही निस्तारण हो सका। मंडलायुक्त ने एसडीएम एसपी शुक्ला को जमीन संबंधी मामले में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। ट्रेनी महिला लेखपालों को क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने के टिप्स डीआईजी ने दिए। इस मौके पर सीओ राहुल पांडेय, थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह, संजय यादव, रमेश कुमार, राजेश्वर सिंह, शशि शर्मा, प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने मुंडेरवा में शिकायतकर्ता को किया फोन
राम अचल के मामले पर लेखपाल की क्लास
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। समाधान दिवस की गंभीरता शनिवार को मुंडेरवा थाने में तब उजागर हुई जब डीएम डॉ. राजशेखर ने राम अचल के जमीन विवाद मामले में शिकायतकर्ता को फोन कर दिया। फोन पर वार्ता के बाद डीएम के तेवर सख्त हो गए। लेखपाल को फटकार लगाई और मामले को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिए। यहां कुल सात मामले पंजीकृत हुए, जिनमें से एक को भी निस्तारित नहीं किया जा सका। एसपी दिलीप कुमार ने भी फरियादियों की सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में कुल आठ मामले आए, जिनमें से एक का निस्तारण हुआ, जबकि पुरानी बस्ती में 13 मामलों में से तीन निस्तारित हुआ। शेष दस राजस्व के मामलों में तारीख दे दी गई। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सात मामले पंजीकृत हुए, तीन का निस्तारण हुआ। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार नायब तहसीलदार विजय सिंह व थानाध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में 19 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें सात का निस्तारण हुआ। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुल छह मामले की सुनवाई थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। इसमें तीन का निस्तारण हुआ। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुल दस मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से चार का निस्तारण मौके पर हुआ। दुबौलिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल आठ प्रार्थनापत्र आए जो राजस्व से संबंधित थे। सभी मामलों में राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम बना कर मौके के निस्तारण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed