{"_id":"62b0bd9c1758c45c55664735","slug":"17-arrested-in-protest-praparation-basti-news-gkp4410386116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुन: संशोधित 2...विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटे 17 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुन: संशोधित 2...विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटे 17 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटे 17 गिरफ्तार
बस्ती। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे 17 युवाओं को पुलिस ने एपीएन पीजी कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया। जिनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि करीब 30-35 लोगों के जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वे भागने लगे। सभी पर धारा 144 के उल्लंघन के साथ ही आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। पूछताछ में पता चला कि सेना भर्ती कोचिंग संचालक पंकज चौधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किए जाने के लिए युवक जुटे थे। तत्परता दिखाकर की गई इस कार्रवाई के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने संबंधित पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
पुलिस के मुताबिक गांधीनगर स्थित एपीएनपीजी कॉलेज के पीछे मालवीय रोड की तरफ निकलने वाले गेट से सोमवार को दोपहर 30-35 लोग दाखिल हुए। टोकने पर बहानेबाजी करते देख कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। थोड़ी ही देर में कोतवाल संजय कुमार के साथ ही पुलिस फोर्स एपीएनपीजी कॉलेज पर पहुंच गई। पुलिस को देख इन लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग पीछे के रास्ते से ही भाग निकले। पुलिस ने 17 लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इनमें पंकज चौधरी निवासी पेड़ारी थाना हरैया, शनि कुमार निवासी नानकरथाना दुबौलिया, राज पांडेय निवासी रतनपुर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर, विनय चौधरी निवासी गंगौरा थाना मुंडेरवा, मनीष चौधरी निवासी बेलगाई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, विकास चौधरी, निवासी नानकार थाना दुबौलिया, अमित कन्नौजिया निवासी करमिया थाना परशुरामपुर, अभिषेक निवासी मेघौण थाना कप्तानगंज, इन्द्रजीत यादव निवासी सैफाबाद थाना कलवारी, मुकेश वर्मा निवासी बभनान थाना गौर, सतीश चौधरी निवासी नौवागांव थाना सोनहा, रत्नेश चौधरी निवासी टिकरिया थाना कोतवाली, विनय यादव निवासी सैफाबाद थाना कलवारी व दो बाल अपचारी शामिल हैं।